शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Hyderabad News: खैरताबाद के GHMC कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, राहत-बचाव जारी सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार लखनऊ: 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट योगी का सपा-बसपा पर निशाना, बोले-7 कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दीं त्रिपुरा के बेलोनिया में चुनावी हलचल तेज, 17 वार्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी Vadodara News: वडोदरा में आतंकी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, AK-47 के साथ संदिग्ध गिरफ्तार श्रीनगर: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद, 73 साल की उम्र में निधन
लाइफ स्टाइल

गंजेपन से मिलेगी मुक्ति? चीन की इलेक्ट्रिक कंघी ने 28 दिन में दिखाया कमाल

बालों का झड़ना और धीरे-धीरे गंजेपन की समस्या से परेशान लोगों के लिए वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक विकसित की है। चीन के शोधकर्ताओं ने 'डिटैंगल' (Detangle) नाम की एक खास इलेक्ट्रिक कंघी तैयार की है।

गंजेपन से मिलेगी मुक्ति? चीन की इलेक्ट्रिक कंघी ने 28 दिन में दिखाया कमाल
2 मिनट में पढ़ें

Health News: बालों का झड़ना और धीरे-धीरे गंजेपन की समस्या से परेशान लोगों के लिए वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक विकसित की है। चीन के शोधकर्ताओं ने 'डिटैंगल' (Detangle) नाम की एक खास इलेक्ट्रिक कंघी तैयार की है। शुरुआती प्रयोगों में इस डिवाइस ने पैटर्न गंजेपन से प्रभावित चूहों में महज 28 दिनों के भीतर लगभग पूरे बाल दोबारा उगाने में सफलता हासिल की है। हालांकि, अभी इस तकनीक का परीक्षण इंसानों पर नहीं हुआ है।

इलेक्ट्रिक पल्स से बालों की जड़ों तक पहुंचेगी दवा

बीजिंग की बेईहांग यूनिवर्सिटी के नेतृत्व में हुआ शोध। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक कंघी सिर की त्वचा पर हल्के विद्युत पल्स उत्पन्न करती है। इससे त्वचा के भीतर दवा पहुंचाने की क्षमता बढ़ जाती है। शोध में सामने आया कि इस तकनीक की मदद से जीन आधारित दवा बालों की जड़ों तक सामान्य दवा वितरण प्रणाली की तुलना में करीब नौ गुना अधिक गहराई तक पहुंच सकी। इससे बालों के विकास से जुड़ी जैविक प्रक्रियाओं को सक्रिय करने में मदद मिली।

28 दिनों के प्रयोग में दिखे सकारात्मक परिणाम

शोधकर्ताओं ने पैटर्न गंजेपन से प्रभावित चूहों पर इस तकनीक का परीक्षण किया। प्रयोग के दौरान 28 दिनों में बालों की दोबारा वृद्धि के उल्लेखनीय परिणाम देखने को मिले। वैज्ञानिकों के अनुसार, कुछ प्रयोगों में बालों की वापसी लगभग पूरी रही। इस शोध के नतीजे वैज्ञानिक पत्रिका 'नेचर कम्युनिकेशंस' में प्रकाशित किए गए हैं। माना जा रहा है कि यह तकनीक भविष्य में बालों के झड़ने और गंजेपन के इलाज के लिए नई संभावनाएं खोल सकती है।

क्या इंसानों का गंजापन भी होगा दूर?

इस तकनीक को लेकर उम्मीदें जरूर बढ़ी हैं, लेकिन इसे इंसानों के लिए प्रभावी इलाज मानना अभी जल्दबाजी होगी। फिलहाल इसके परिणाम पशुओं पर किए गए प्रयोगों तक सीमित हैं। आम लोगों पर इस्तेमाल से पहले इसकी सुरक्षा, प्रभावशीलता और संभावित दुष्प्रभावों को लेकर क्लिनिकल ट्रायल जरूरी होंगे। अगर आगे के परीक्षणों में भी इसके नतीजे सफल रहते हैं तो भविष्य में यह तकनीक बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए एक नया विकल्प बन सकती है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें