शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें UP IPS Transfer: यूपी में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त, देखें लिस्ट Hyderabad News: खैरताबाद के GHMC कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, राहत-बचाव जारी सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार लखनऊ: 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट योगी का सपा-बसपा पर निशाना, बोले-7 कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दीं त्रिपुरा के बेलोनिया में चुनावी हलचल तेज, 17 वार्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी Vadodara News: वडोदरा में आतंकी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, AK-47 के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

UPPSC New Chairman: यूपी लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, IPS अधिकारी आलोक सिंह के नाम पर लगी मुहर

UPPSC New Chairman: यूपी लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में 1995 बैच के IPS अधिकारी आलोक सिंह का नाम सामने आया है। अध्यक्ष पद के लिए 60 से अधिक आवेदन आए थे। जानिए पूरी खबर विस्तार से।

UPPSC New Chairman: यूपी लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, IPS अधिकारी आलोक सिंह के नाम पर लगी मुहर
IPS आलोक सिंह- AI
2 मिनट में पढ़ें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) के नए अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को नियुक्त किया गया है। वर्तमान में डीजी पीएसी की जिम्मेदारी संभाल रहे आलोक सिंह अब प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण भर्ती संस्थाओं में शामिल लोक सेवा आयोग की कमान संभालेंगे। इस नियुक्ति के साथ ही प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में नई चर्चा शुरू हो गई है।

1995 बैच के IPS अधिकारी हैं आलोक सिंह

आलोक सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने पुलिस विभाग में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। डीजी पीएसी के पद पर रहते हुए वह प्रदेश की पुलिस व्यवस्था से जुड़े प्रशासनिक कार्यों को देख रहे थे। अब नई जिम्मेदारी के तहत उन्हें लोक सेवा आयोग के कामकाज और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का नेतृत्व करना होगा।

चार प्रमुख भर्ती संस्थाओं की कमान IPS अधिकारियों के पास

इस नियुक्ति की सबसे खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश की चार प्रमुख भर्ती संस्थाओं की कमान अब सेवारत या सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों के हाथों में होने की बात सामने आई है। इसे प्रदेश की भर्ती और चयन व्यवस्था के प्रशासनिक नेतृत्व के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। आपको बताते चलें कि इस पद के लिए 60 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। तमाम दावेदारों और संभावित नामों के बीच आलोक सिंह का चयन किया गया है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें