शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Prayagraj Murder: सैलून में अरविंद की गोली मारकर हत्या, गवाही से पीछे हटने का बनाया जा रहा था दबाव अब रील बनाकर नहीं मिलेगा पत्रकार का दर्जा, कंटेंट क्रिएटर्स पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, जानें पूरा मामला Kerala Rain Alert: तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश से चाका जंक्शन डूबा, सड़कों पर भरा पानी, यातायात प्रभावित UPPSC New Chairman: यूपी लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, IPS अधिकारी आलोक सिंह के नाम पर लगी मुहर Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी 9,680 रुपये टूटी; सोना भी हुआ सस्ता Sitapur News: बिसवां में BJP नेता पंकज गुप्ता के घर चोरी, ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात ले उड़े चोर
उत्तर प्रदेश

Prayagraj Murder: सैलून में अरविंद की गोली मारकर हत्या, गवाही से पीछे हटने का बनाया जा रहा था दबाव

Prayagraj Murder: प्रयागराज के अल्लापुर में सैलून पर बैठे 32 वर्षीय अरविंद पासी की तीन बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद से पूरे इलाके के लोग दहशत में हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चलिए जानते हैं खबर को विस्तार से।

Prayagraj Murder: सैलून में अरविंद की गोली मारकर हत्या, गवाही से पीछे हटने का बनाया जा रहा था दबाव
मृतक अरविंद पासी- फोटो- AI
3 मिनट में पढ़ें

Prayagraj Murder: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को दिनदहाड़े हत्या की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। जॉर्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर स्थित एक सैलून में मौजूद युवक को तीन अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। बाइक से पहुंचे हमलावरों ने युवक पर कई राउंड फायरिंग की और वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले।

सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस

मृतक की पहचान अल्लापुर के पूरा दलेल निवासी 32 वर्षीय अरविंद पासी के रूप में हुई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा सके। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, अभी तक मृतक के परिवार की ओर से लिखित शिकायत भी प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।

सैलून गया था अरविंद

परिजनों के मुताबिक, अरविंद अपनी मौसी के घर जाने की तैयारी में था। इसी सिलसिले में वह बाल कटवाने और शेविंग कराने के लिए सैलून पहुंचा था। परिवार ने आरोप लगाया कि अरविंद पहले हुए एक हत्या के मामले में गवाह था। संबंधित पक्ष की ओर से उसे लगातार गवाही नहीं देने का दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही मामले में समझौता करने के लिए धमकियां भी दी जा रही थीं। परिजनों को आशंका है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते उसकी जान ली गई।

बाइक से आए थे आरोपी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अरविंद दुकान पर बैठा हुआ था, तभी मोटरसाइकिल से तीन हमलावर वहां आ धमके। उनमें से एक बदमाश ने सैलून संचालक को तमंचे के बल पर डराकर काबू में कर लिया, जबकि उसके दो साथियों ने अरविंद को निशाना बनाकर लगातार गोलियां चलाईं। हमले में अरविंद को चार गोलियां लगीं। एक गोली सिर, दूसरी पीठ और दो अन्य गोलियां पेट के आसपास लगीं। वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। पुलिस अब परिजनों के आरोपों और हत्या के पीछे बताई जा रही पुरानी रंजिश की पड़ताल कर रही है।

बताते चलें कि डीसीपी सागर जैन के मुताबिक, यह वारदात शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच हुई। पुलिस की शुरुआती छानबीन में कुछ संदिग्धों के तार इलाके के एक चर्चित हिस्ट्रीशीटर से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हमले को उसके करीबी लोगों ने अंजाम दिया हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें