शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें CM Yogi Balrampur Visit: आज से दो दिवसीय दौरे पर सीएम योगी, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम Prayagraj Murder: सैलून में अरविंद की गोली मारकर हत्या, गवाही से पीछे हटने का बनाया जा रहा था दबाव अब रील बनाकर नहीं मिलेगा पत्रकार का दर्जा, कंटेंट क्रिएटर्स पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, जानें पूरा मामला Kerala Rain Alert: तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश से चाका जंक्शन डूबा, सड़कों पर भरा पानी, यातायात प्रभावित UPPSC New Chairman: यूपी लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, IPS अधिकारी आलोक सिंह के नाम पर लगी मुहर Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी 9,680 रुपये टूटी; सोना भी हुआ सस्ता
बरेली

बरेली होकर गुजरेंगी चार नई स्पेशल ट्रेनें, बिहार से दिल्ली और अमृतसर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

त्योहारों और अन्य कारणों से ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए चार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों का संचालन एक-एक ट्रिप के लिए किया जाएगा।

बरेली होकर गुजरेंगी चार नई स्पेशल ट्रेनें, बिहार से दिल्ली और अमृतसर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
सांकेतिक फोटो
2 मिनट में पढ़ें

Bareilly News: त्योहारों और अन्य कारणों से ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए चार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों का संचालन एक-एक ट्रिप के लिए किया जाएगा। खास बात यह है कि चारों ट्रेनें बरेली जंक्शन से होकर गुजरेंगी। इनके जरिए बिहार और पूर्वांचल से दिल्ली, पंजाब तथा अमृतसर जाने वाले यात्रियों को सफर का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, 05595 सहरसा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 30 नवंबर को दोपहर 1:35 बजे सहरसा से अपनी यात्रा शुरू करेगी। रास्ते में खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर और गोरखपुर समेत कई स्टेशनों पर रुकते हुए यह ट्रेन लखनऊ और हरदोई के रास्ते एक दिसंबर की सुबह 9:31 बजे बरेली पहुंचेगी। इसके बाद मुरादाबाद, दिल्ली, अंबाला और लुधियाना होते हुए रात 10:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

दूसरी ट्रेन 05515 जयनगर-अमृतसर स्पेशल है। यह 26 नवंबर को रात 9:30 बजे जयनगर से रवाना होगी। मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान और गोरखपुर होते हुए लखनऊ के रास्ते 27 नवंबर को शाम 5:35 बजे बरेली पहुंचेगी। यहां से मुरादाबाद, लक्सर, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला, सरहिंद, लुधियाना और जालंधर होते हुए तीसरे दिन सुबह 7 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भी दो विशेष ट्रेनें निर्धारित की गई हैं। इनमें 05599 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 28 नवंबर को रात 10 बजे सहरसा से चलेगी। खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर और लखनऊ के रास्ते यह ट्रेन अगले दिन रात 8:30 बजे बरेली पहुंचेगी। इसके बाद रात 2:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वहीं, 05519 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 27 नवंबर को रात 10 बजे सहरसा से रवाना होगी। यह ट्रेन भी अगले दिन रात 8:30 बजे बरेली पहुंचेगी और आगे का सफर तय करते हुए रात 2:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

रेलवे के इस इंतजाम से बिहार और पूर्वांचल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब की ओर यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सुविधा मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को सफर से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर ट्रेन की स्थिति और समय की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें