शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Prayagraj Murder: सैलून में अरविंद की गोली मारकर हत्या, गवाही से पीछे हटने का बनाया जा रहा था दबाव अब रील बनाकर नहीं मिलेगा पत्रकार का दर्जा, कंटेंट क्रिएटर्स पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, जानें पूरा मामला Kerala Rain Alert: तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश से चाका जंक्शन डूबा, सड़कों पर भरा पानी, यातायात प्रभावित UPPSC New Chairman: यूपी लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, IPS अधिकारी आलोक सिंह के नाम पर लगी मुहर Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी 9,680 रुपये टूटी; सोना भी हुआ सस्ता Sitapur News: बिसवां में BJP नेता पंकज गुप्ता के घर चोरी, ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात ले उड़े चोर
राजनीति

6 साल बाद NDA में लौटा शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन को मिला एक और सांसद का समर्थन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को राजनीतिक रूप से मजबूती मिली है। पंजाब की प्रमुख राजनीतिक पार्टी शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने करीब छह साल बाद NDA में वापसी का ऐलान कर दिया है।

6 साल बाद NDA में लौटा शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन को मिला एक और सांसद का समर्थन
4 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को राजनीतिक रूप से मजबूती मिली है। पंजाब की प्रमुख राजनीतिक पार्टी शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने करीब छह साल बाद NDA में वापसी का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही भाजपा और अकाली दल ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव गठबंधन के तहत लड़ने का फैसला किया है। अकाली दल की वापसी से लोकसभा में NDA को एक और सांसद का समर्थन मिल गया है।

मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और दोनों दलों के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इससे पहले अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गठबंधन के फैसले की जानकारी दी थी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सुखबीर सिंह बादल को फोन कर बधाई दी और गठबंधन पर खुशी जताई।

लोकसभा में NDA की कितनी बढ़ी ताकत?

शिरोमणि अकाली दल की लोकसभा में एक सांसद हरसिमरत कौर बादल हैं। वह पंजाब की बठिंडा लोकसभा सीट से सांसद हैं। उनकी पार्टी के NDA में लौटने से गठबंधन को लोकसभा में एक अतिरिक्त सांसद का समर्थन मिल गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, NDA के पास पहले करीब 320 सांसदों का समर्थन था। अकाली दल की वापसी के बाद यह संख्या बढ़कर लगभग 321 हो गई है। हालांकि, संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए सरकार को अभी भी 361 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी।

परिसीमन के मुद्दे पर अकाली दल ने किया था विरोध

अकाली दल की वापसी ऐसे समय हुई है, जब संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। इससे पहले अप्रैल में शिरोमणि अकाली दल ने लोकसभा में परिसीमन से जुड़े प्रस्ताव का विरोध किया था। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने महिला आरक्षण के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा था कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन करने का प्रस्ताव पंजाब के साथ भेदभाव कर सकता है। उनका कहना था कि पार्टी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के पक्ष में है, लेकिन परिसीमन की आड़ में इसे लागू करने के तरीके का विरोध करती है।

संविधान संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत अनिवार्य

संविधान संशोधन विधेयक को संसद में पास कराने के लिए उपस्थित और मतदान करने वाले सांसदों का कम से कम दो-तिहाई समर्थन जरूरी होता है। वहीं, मौजूदा लोकसभा की कुल सदस्य संख्या के आधार पर भी बहुमत का गणित अहम हो जाता है। 361 मतों का आंकड़ा महत्वपूर्ण है। महिला आरक्षण से जुड़े प्रावधानों को लागू करने के लिए परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हो रही है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 तक करने की बात कही गई है। इसके साथ ही लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का प्रावधान है। विपक्ष की मांग है कि महिला आरक्षण को लागू करने के लिए परिसीमन का इंतजार नहीं किया जाना चाहिए और मौजूदा सीटों के आधार पर ही महिलाओं को आरक्षण दिया जाना चाहिए।

कृषि कानूनों के विरोध में NDA से अलग हुआ था अकाली दल

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन काफी पुराना रहा है। दोनों दलों के बीच वर्ष 1996 में राजनीतिक समझौता हुआ था। इसके बाद दोनों ने मिलकर पंजाब की राजनीति में लंबे समय तक काम किया।साल 2020 में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने NDA से नाता तोड़ लिया था। उस समय हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा दे दिया था। अब करीब छह साल बाद दोनों दल एक बार फिर साथ आ गए हैं।

सुखबीर सिंह बादल ने इस गठबंधन को राजनीतिक गठबंधन के बजाय भावनात्मक गठबंधन बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला पंजाब, देश और सिख समुदाय के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा और अकाली दल ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है। अकाली दल की वापसी को NDA के पुराने सहयोगी की घर वापसी के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें