शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अब रील बनाकर नहीं मिलेगा पत्रकार का दर्जा, कंटेंट क्रिएटर्स पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, जानें पूरा मामला Kerala Rain Alert: तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश से चाका जंक्शन डूबा, सड़कों पर भरा पानी, यातायात प्रभावित UPPSC New Chairman: यूपी लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, IPS अधिकारी आलोक सिंह के नाम पर लगी मुहर Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी 9,680 रुपये टूटी; सोना भी हुआ सस्ता Sitapur News: बिसवां में BJP नेता पंकज गुप्ता के घर चोरी, ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात ले उड़े चोर जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बढ़ी ठंड, धुंध की चादर में लिपटी डल झील, शिकारा की सैर का लुत्फ उठा रहे पर्यटक
देश

आज का सुविचार 27 नवंबर 2026: पढ़ें मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल, बरेली समेत देश-विदेश की बड़ी खबरें

27 नवंबर 2026 का आज का सुविचार पढ़ें। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और बरेली, उत्तर प्रदेश, देश-विदेश की ताजा एवं बड़ी खबरें एक साथ।

आज का सुविचार 27 नवंबर 2026: पढ़ें मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल, बरेली समेत देश-विदेश की बड़ी खबरें
5 मिनट में पढ़ें

आज का सुविचार

पहाड़ चढ़ो, इसलिए नहीं कि दुनिया देखें, इसलिए की तुम दुनिया को देख सको।

27 नवंबर 2026 का दैनिक राशिफल

मेष राशि: आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और परिवार को समय दें।

वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

मिथुन राशि: आज नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी, लेकिन वाणी पर संयम रखें।

कर्क राशि: आज परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

सिंह राशि: आज आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी, सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि: आज कामकाज में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। धैर्य से काम लें और निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें।

तुला राशि: आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। व्यापार में लाभ और नौकरी में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आज आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखाएं और खर्चों पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि: आज भाग्य का साथ मिलने से अधूरे काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है और यात्रा के योग बनेंगे।

मकर राशि: आज कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं, लेकिन किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

कुंभ राशि: आज नए लोगों से संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि: आज मन प्रसन्न रहेगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें और स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।

बरेली समेत देश-विदेश की 27 नवंबर 2026 की बड़ी खबरें

शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 की सुबह की प्रमुख खबरों में बरेली, उत्तर प्रदेश, देश और दुनिया की राजनीतिक, प्रशासनिक, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर नजर डालें।

बरेली की बड़ी खबरें

1. बरेली में नगर निगम की टैक्स वसूली में गड़बड़ी का आरोप: बिना आधिकारिक आदेश रिश्तेदारों से विभागीय काम कराने और बिना हस्ताक्षर टैक्स घटाने की शिकायत पर गोपनीय जांच शुरू हुई।

2. बरेली में पांच ठिकानों पर चोरी: चोरों ने रात में पांच स्थानों को निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए।

3. बरेली होकर चलेंगी चार विशेष ट्रेनें: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बरेली से गुजरने वाली चार विशेष ट्रेनों के संचालन की जानकारी दी है।

4. धान खरीद में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: प्रशासन ने धान खरीद केंद्रों की व्यवस्था सुधारने और गोशालाओं की जांच के निर्देश दिए हैं।

5. बरेली में 90 महापुरुषों के मूर्ति स्थल संवरेंगे: शहर में महापुरुषों की प्रतिमाओं और उनके स्थलों का सुंदरीकरण कराया जाएगा।

6. बरेली रेंज में अपराधियों पर शिकंजा: डीआईजी ने चार जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

7. 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है।

8. डग्गामार बसों पर कार्रवाई की मांग: उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से संचालित बसों को लेकर कार्रवाई की मांग उठाई गई है।

देश की बड़ी खबरें

9. आज मोदी कैबिनेट की अहम बैठक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दोपहर एक बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इसमें परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा होने की संभावना है।

10. 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र: लोकसभा का विशेष सत्र 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से प्रस्तावित है। महिला आरक्षण और परिसीमन का मुद्दा प्रमुख रह सकता है।

11. जाकिर नाइक के संगठन पर राज्यों को भी कार्रवाई का अधिकार: केंद्र सरकार ने प्रतिबंधित इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) के खिलाफ UAPA के तहत कार्रवाई के अधिकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दिए हैं।

दुनिया की बड़ी खबरें

12. कुवैत में ड्रोन हमले में दो इटली के नागरिकों की मौत: कुवैत में एयर डिफेंस निगरानी केंद्र पर हुए ड्रोन हमले में दो इतालवी तकनीशियनों की जान चली गई। ईरान ने हमले में शामिल होने से इनकार किया है।

13. गाजा में इजरायली हमलों में 10 लोगों की मौत: गाजा में इजरायली हमलों और गोलीबारी में 10 फलस्तीनियों की मौत की खबर सामने आई है।

14. अमेरिका ने SpaceX को दी बड़ी मंजूरी: अमेरिकी प्रशासन ने एलन मस्क की कंपनी SpaceX को एक लाख नहीं, बल्कि अधिकतम 10 लाख कक्षीय डेटा सेंटर सैटेलाइट लॉन्च करने की अनुमति दी है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें