Kerala Rain Alert: तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश से चाका जंक्शन डूबा, सड़कों पर भरा पानी, यातायात प्रभावित
Kerala Rain Alert: केरल के तिरुवनंतपुरम में गुरुवार को भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। चाका जंक्शन पर जलभराव के कारण यातायात बाधित हो गया है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी किया है। आज और शुक्रवार को भी केरल के कई जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है।
Kerala Rain Alert: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। सड़कों पर पानी भरने के कारण वाहन चालकों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वाहनों की रफ्तार थमी
लगातार बारिश के चलते चाका जंक्शन इलाके में जलभराव हो गया है। सड़क पर पानी जमा होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कई जगह यातायात धीमा पड़ गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों को भी जलभराव वाली सड़कों से गुजरने में परेशानी हुई।
शहर के अन्य इलाकों में भी बारिश का असर
तिरुवनंतपुरम में बारिश का असर चाका जंक्शन तक सीमित नहीं रहा। थंपानूर और एंचक्कल समेत शहर के कई निचले इलाकों में भी जलभराव के कारण यातायात प्रभावित होने की खबर है। लगातार बारिश से लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियों पर भी असर पड़ा है
आपको बताते चलें कि मौसम विभाग ने 26 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक केरल के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जतायी है।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






