'हनुमान अंश' की OTT रिलीज का ऐलान, 5 भाषाओं में होगी स्ट्रीम, कब और कहां देख सकेंगे आप?
फिल्म 'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है।
फिल्म 'हनुमान अंश' की ओटीटी रिलीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। खास बात यह है कि, फिल्म हिंदी के अलावा पांच अन्य भाषाओं में भी रिलीज होगी।
फिल्म की हिंदी वर्जन की स्ट्रीमिंग 27 नवंबर से सोनी लिव पर होगी। वहीं, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और गुजराती भाषाओं में इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा।
इन पांच भाषाओं में फिल्म 29 नवंबर से स्ट्रीम होगी। नेटफ्लिक्स ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी रिलीज की पुष्टि की है।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने किया शानदार प्रदर्शन
'हनुमान अंश' ने सिनेमाघरों में शुरुआत भले ही धीमी की थी, लेकिन बाद में फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला। महज 10 लाख रुपये की ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने तीसरे सप्ताह से रफ्तार पकड़ी। सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसकी कमाई में तेजी आई।
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 453.46 करोड़ रुपये का कारोबार किया। भारत में इसका नेट कलेक्शन 342.99 करोड़ रुपये रहा, जबकि ओवरसीज मार्केट से 48.80 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
नीम करोली बाबा की भूमिका में दिखे शोभिनव
फिल्म में शोभिनव सत्या ने मुख्य भूमिका निभाई है। उन्होंने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी और निर्देशन की जिम्मेदारी विशाल चतुर्वेदी ने संभाली है। करीब 2 घंटे 30 मिनट की इस फिल्म ने अपनी कहानी और भक्ति से जुड़े विषय के कारण दर्शकों का ध्यान खींचा। अब सिनेमाघरों के बाद दर्शक इसे ओटीटी पर भी देख सकेंगे।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं







