गुरुवार, 26 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Pune News: कोर्ट परिसर के बाहर हमलावरों का आतंक, फायरिंग में एक शख्स घायल गुरुग्राम: एक कश पड़ेगा भारी, सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट पीने पर लगेगा 200 रुपये का जुर्माना Delhi riot case: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत पर सुनवाई से इनकार Marriage Fraud Case: 15 शादियां करने वाला शातिर गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो से महिलाओं को करता था ब्लैकमेल वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में ठोके 204 रन, बनाए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड Gold-Silver Price Crash: ऐसा क्या हुआ कि सोना 2% और चांदी 5% टूट गई? जानिए बाजार का अगला बड़ा संकेत!
सेहत

क्या है क्यूटिस लैक्सा? जिसमें उम्र से बड़ा दिखने लगता है इंसान

क्यूटिस लैक्सा एक दुर्लभ बीमारी है, जिसमें इलास्टिन फाइबर कमजोर होने से त्वचा ढीली पड़ जाती है। जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज।

क्या है क्यूटिस लैक्सा? जिसमें उम्र से बड़ा दिखने लगता है इंसान
3 मिनट में पढ़ें

कई बार कुछ लोगों की त्वचा कम उम्र में ही इतनी ढीली और झुर्रीदार नजर आने लगती है कि, वे अपनी असली उम्र से कहीं ज्यादा बड़े दिखाई देते हैं। इसके पीछे एक दुर्लभ बीमारी क्यूटिस लैक्सा हो सकती है। यह बीमारी त्वचा को ढीला कर देती है और शरीर के कुछ दूसरे अंगों पर भी असर डाल सकती है। आइए जानते हैं कि यह बीमारी क्यों होती है, इसके लक्षण क्या हैं और इसका इलाज कैसे किया जाता है।

त्वचा की लोच घटने से दिखने लगता है बुढ़ापा

क्यूटिस लैक्सा में त्वचा अपनी सामान्य कसावट खोने लगती है। हमारी त्वचा में इलास्टिन नाम के फाइबर होते हैं, जो त्वचा को खिंचने के बाद वापस पहले जैसी स्थिति में लाने में मदद करते हैं। आसान भाषा में समझें तो ये रबर बैंड की तरह काम करते हैं।

इस बीमारी में इलास्टिन फाइबर या तो कमजोर पड़ जाते हैं या उनकी संख्या घट जाती है। इसके कारण त्वचा ढीली होने लगती है और उस पर झुर्रियां उभर आती हैं। खासतौर पर चेहरे, गर्दन, हाथ, पैर और पेट की त्वचा लटक जाती है। यही वजह है कि, व्यक्ति अपनी उम्र से काफी बड़ा नजर आने लगता है। यह स्थिति सामान्य उम्र बढ़ने से होने वाली झुर्रियों से बिल्कुल अलग है।

क्यों होती है यह बीमारी और क्या हैं लक्षण?

क्यूटिस लैक्सा के ज्यादातर मामले आनुवंशिक होते हैं, यानी माता-पिता से मिले जीन में बदलाव के कारण यह बीमारी हो सकती है। कुछ लोगों में इसके लक्षण जन्म के समय या बचपन में ही दिखने लगते हैं, जबकि कुछ में ये बाद की उम्र में सामने आते हैं।

इसके अलावा कुछ मामलों में संक्रमण, शरीर में सूजन या कुछ दवाओं के असर के बाद भी यह बीमारी हो सकती है। इसमें त्वचा ढीली और झुर्रीदार होने के साथ चेहरे पर उम्र बढ़ने जैसे बदलाव भी दिखाई देते हैं।

बीमारी के कुछ गंभीर रूपों में त्वचा के साथ फेफड़े, दिल और खून की नसें भी प्रभावित हो जाती हैं, इसलिए इसे केवल त्वचा से जुड़ी समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

क्या है इलाज

क्यूटिस लैक्सा का कोई ऐसा इलाज उपलब्ध नहीं है, जिससे बीमारी को पूरी तरह खत्म किया जा सके। इसका इलाज लक्षणों और शरीर के प्रभावित अंगों के आधार पर किया जाता है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर फेफड़ों, दिल और खून की नसों की जांच करते हैं, ताकि किसी दूसरी परेशानी का समय रहते पता चल सके।कुछ लोगों में चेहरे या शरीर की ढीली त्वचा को सुधारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का विकल्प भी अपनाया जाता है।

अगर किसी व्यक्ति की त्वचा असामान्य रूप से ढीली हो रही है या कम उम्र में बहुत ज्यादा झुर्रियां दिखाई दे रही हैं, तो उसे बिना देर किए त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। सही जांच से बीमारी की पहचान करने और जरूरी देखभाल शुरू करने में मदद मिल सकती है।

नोट: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें