गुरुवार, 26 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Pune News: कोर्ट परिसर के बाहर हमलावरों का आतंक, फायरिंग में एक शख्स घायल गुरुग्राम: एक कश पड़ेगा भारी, सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट पीने पर लगेगा 200 रुपये का जुर्माना Delhi riot case: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत पर सुनवाई से इनकार Marriage Fraud Case: 15 शादियां करने वाला शातिर गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो से महिलाओं को करता था ब्लैकमेल वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में ठोके 204 रन, बनाए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड Gold-Silver Price Crash: ऐसा क्या हुआ कि सोना 2% और चांदी 5% टूट गई? जानिए बाजार का अगला बड़ा संकेत!
दुनिया

भारत पर 25% और चीन पर 40% टैरिफ का प्रस्ताव, ट्रंप प्रशासन की नई तैयारी ने बढ़ाई चिंता

ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 25% और चीन पर 40% तक टैरिफ का प्रस्ताव रखा है। USTR के प्रस्ताव से कई देशों की चिंता बढ़ी, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर नजर।

भारत पर 25% और चीन पर 40% टैरिफ का प्रस्ताव, ट्रंप प्रशासन की नई तैयारी ने बढ़ाई चिंता
2 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। अमेरिका एक बार फिर टैरिफ को लेकर दुनिया के कई देशों की चिंता बढ़ाने की तैयारी में है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने भारत, चीन और यूरोपीय संघ समेत कई ट्रेडिंग पार्टनर्स पर नए शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव में भारत पर 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की बात कही गई है।

किस देश पर कितना टैरिफ लग सकता है

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) ने भारत, कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड के लिए 25 प्रतिशत तक टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। वहीं बांग्लादेश, यूरोपीय संघ, जापान, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर पर 20 प्रतिशत तक शुल्क लग सकता है। वियतनाम के लिए 35 प्रतिशत और चीन के लिए 40 प्रतिशत तक की दरें प्रस्तावित की गई हैं।

इन देशों को मिल सकती है राहत

USTR ने बताया कि कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश के लिए टैरिफ दरें अधिकतम 18 प्रतिशत तक सीमित रहेंगी। दक्षिण कोरिया, ताइवान, यूरोपीय संघ, जापान और स्विट्जरलैंड के लिए यह दर 15 प्रतिशत होगी, जिसमें मोस्ट फेवर्ड नेशन ड्यूटी शामिल नहीं है। चीन के मामले में पहले से लागू शुल्कों के ऊपर 20 प्रतिशत की अतिरिक्त दर लगेगी। ब्राजील के लिए प्रस्तावित टैरिफ बदलावों पर 14 जनवरी 2027 को सुनवाई होगी।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की स्थिति

कुछ महीने पहले भारत और अमेरिका के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगा दिया था, जिसके बाद दोनों देशों की ट्रेड डील भी अटक गई थी। हालांकि बाद में ट्रंप ने यह टैरिफ वापस ले लिया था।

हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच ट्रेड डील के फिर से संकेत मिले हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी कहा था कि अमेरिका के साथ जल्द ही ट्रेड डील हो सकती है। ऐसे में नए टैरिफ प्रस्ताव का असर इस बातचीत पर पड़ सकता है, जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें