शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अब रील बनाकर नहीं मिलेगा पत्रकार का दर्जा, कंटेंट क्रिएटर्स पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, जानें पूरा मामला Kerala Rain Alert: तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश से चाका जंक्शन डूबा, सड़कों पर भरा पानी, यातायात प्रभावित UPPSC New Chairman: यूपी लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, IPS अधिकारी आलोक सिंह के नाम पर लगी मुहर Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी 9,680 रुपये टूटी; सोना भी हुआ सस्ता Sitapur News: बिसवां में BJP नेता पंकज गुप्ता के घर चोरी, ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात ले उड़े चोर जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बढ़ी ठंड, धुंध की चादर में लिपटी डल झील, शिकारा की सैर का लुत्फ उठा रहे पर्यटक
देश

Pune News: कोर्ट परिसर के बाहर हमलावरों का आतंक, फायरिंग में एक शख्स घायल

Pune News: पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट के बाहर मंदार किवडे पर 4-5 हमलावरों ने हमला किया है। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पतला में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Pune News: कोर्ट परिसर के बाहर हमलावरों का आतंक, फायरिंग में एक शख्स घायल
प्रतीकात्मक फोटोः सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे में जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के बाहर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान और हमले के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

कब का है मामला?

महाराष्ट्र के पुणे में शिवाजीनगर कोर्ट परिसर के बाहर बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदार किवडे नाम के व्यक्ति पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 1:15 बजे चार से पांच हमलावरों ने उसे निशाना बनाया। हमले में घायल मंदार को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

धारदार हथियारों से किया गया हमला, अस्पताल में भर्ती

पुलिस के अनुसार, हमले के दौरान पीड़ित को धारदार हथियारों से चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में उसके शरीर पर गोली लगने का कोई निशान नहीं पाया है। इस वजह से शुरुआती तौर पर गोलीबारी की आशंका की पुष्टि नहीं हुई है।

घटनास्थल से दो बंदूकें बरामद

पुणे सिटी पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की जांच के दौरान दो हथियार बरामद किए गए हैं। मामले में संदिग्ध हमलावरों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास की जानकारी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

पीड़ित पर पहले भी दर्ज हो चुका है हत्या का मामला

पुलिस के मुताबिक, मंदार किवडे के खिलाफ वर्ष 2025 में हत्या से संबंधित एक मुकदमा दर्ज किया गया था। वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। फिलहाल पुलिस इस हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हमले का संबंध उसके पुराने आपराधिक मामले से तो नहीं है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें