सलमान खान की 'मातृभूमि' का ट्रेलर जारी, जानिए कब होगी रिलीज
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मातृभूमि का ट्रेलर जारी हो गया है. यह फिल्म एक्शन से भरपूर रहने वाला है. सलमान के साथ-साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस चित्रा भी नजर आने वाली हैं.
सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार उनकी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' रिलीज होने को पूरी तरह रेडी है. यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लेकिन इसके पहले ही फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं.
मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज
मातृभूमि का ट्रेलर दस नवंबर को रिलीज कर दिया है. सलमान खान इस फिल्म में एक भारतीय सैनिक की भूमिका में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में जबरदस्त लड़ायी और विजुअल्स तक देखने को मिलेगा. इस फिल्म में सलमान के साथ अहम रोल में चित्रांगदा सिंह भी नजर आने वाली हैं. जिसमें चित्रा सलमान की पत्नी का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं.
बेहद शानदार है फिल्म
यह फिल्म भारत-चीन संघर्ष की पृष्ठभूमि पर बनी हुई है. यह फिल्म दोनों देशों के बीच की लड़ाई को दिखाया गया है. ट्रेलर में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे युद्ध के कारण परिवार बिछड़ जाते हैं, लोग अपने अपनों को खो देते हैं. यह फिल्म आप अपने परिवार के साथ देखने जा सकते हैं.
'मातृभूमि' में दिखेगा बलिदानों की कहानी
इस फिल्म में आपको सैनिकों के बलिदानों को दर्शाया गया है. इसके साथ ही युद्ध का असर लोगों पर कितना पड़ता है यह सब दिखाया गया है. ट्रेलर लगभग साढ़े चार मिनट का है.
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






