शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Kerala Rain Alert: तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश से चाका जंक्शन डूबा, सड़कों पर भरा पानी, यातायात प्रभावित UPPSC New Chairman: यूपी लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, IPS अधिकारी आलोक सिंह के नाम पर लगी मुहर Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी 9,680 रुपये टूटी; सोना भी हुआ सस्ता Sitapur News: बिसवां में BJP नेता पंकज गुप्ता के घर चोरी, ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात ले उड़े चोर जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बढ़ी ठंड, धुंध की चादर में लिपटी डल झील, शिकारा की सैर का लुत्फ उठा रहे पर्यटक Constitution Day 2026: लखनऊ में खरगे की अगुवाई में निकलेगा ‘संविधान रक्षा’ मार्च, भाजपा को घेरने की तैयारी
देश

Delhi riot case: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत पर सुनवाई से इनकार

Delhi riot case: उमर खालिद और शरजील इमाम के खिलाफ फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों की कथित साजिश से जुड़े यूएपीए मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। जानिए मामले की पूरी जानकारी।

Delhi riot case: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत पर सुनवाई से इनकार
उमर खालिद और शरजील इमाम- सोशल मीडिया
3 मिनट में पढ़ें

Delhi riot case: 25 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर तत्काल सुनवाई करने से मना कर दिया। हालांकि, अदालत ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर उसका पक्ष मांगा है। दोनों आरोपियों ने फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से जुड़े कथित बड़ी साजिश के मामले में जमानत की मांग की है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की थी जमानत याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट ने 30 सितंबर को उमर खालिद और शरजील इमाम को राहत देने से इनकार कर दिया था। दोनों ने फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा से जुड़े कथित साजिश के मामले में जमानत मांगी थी। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया था कि वह सुप्रीम कोर्ट के 5 जनवरी के निर्देशों के दायरे में ही काम करने के लिए बाध्य है और उस आदेश में बदलाव नहीं कर सकती।

सुप्रीम कोर्ट ने तय की थी जमानत मांगने की समय-सीमा

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जमानत के लिए दोबारा आवेदन करने का विकल्प दिया था। अदालत के मुताबिक, संरक्षित गवाहों की गवाही दर्ज होने के बाद या एक साल की निर्धारित अवधि पूरी होने पर, दोनों में से जो स्थिति पहले आएगी, उसके आधार पर वे फिर से जमानत की मांग कर सकते हैं।

तीसरी बार भी नहीं मिली जमानत

उमर खालिद और शरजील इमाम ने निचली अदालत के 4 जुलाई के आदेश के खिलाफ अपील की थी। इस फैसले में अदालत ने गिरफ्तारी के बाद तीसरी बार दोनों की जमानत याचिकाएं नामंजूर कर दी थीं। निचली अदालत का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट ने 5 जनवरी को जो निर्देश दिए थे, उनका पालन करना उसके लिए अनिवार्य है। अदालत ने स्पष्ट किया था कि शीर्ष अदालत के आदेश के रहते वह जमानत याचिकाओं पर दोबारा सुनवाई करने या आरोपियों को किसी तरह की राहत देने की स्थिति में नहीं है।

दंगों की साजिश रचने का आरोप, यूएपीए के तहत दर्ज है मामला

उमर खालिद और शरजील इमाम के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत मुकदमा चल रहा है। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि दोनों फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा की कथित साजिश में शामिल थे। इस हिंसा में 53 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 700 से अधिक लोग घायल हुए थे।

सीएए-एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की थी हिंसा

फरवरी 2020 में दिल्ली के कई इलाकों में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में प्रदर्शन हो रहे थे। इसी दौरान उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा फैल गई थी। देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और कई इलाकों में आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसक झड़पों की घटनाएं सामने आई थीं। इस मामले में पुलिस ने कथित बड़ी साजिश की जांच के तहत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें