शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Kerala Rain Alert: तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश से चाका जंक्शन डूबा, सड़कों पर भरा पानी, यातायात प्रभावित UPPSC New Chairman: यूपी लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, IPS अधिकारी आलोक सिंह के नाम पर लगी मुहर Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी 9,680 रुपये टूटी; सोना भी हुआ सस्ता Sitapur News: बिसवां में BJP नेता पंकज गुप्ता के घर चोरी, ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात ले उड़े चोर जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बढ़ी ठंड, धुंध की चादर में लिपटी डल झील, शिकारा की सैर का लुत्फ उठा रहे पर्यटक Constitution Day 2026: लखनऊ में खरगे की अगुवाई में निकलेगा ‘संविधान रक्षा’ मार्च, भाजपा को घेरने की तैयारी
मनोरंजन

'रामायण' ने 900 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 'ओम चैप्टर 1' को किया पस्त

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने 17वें दिन 22.81 करोड़ कमाकर भारत में 900 करोड़ का आंकड़ा पार किया। धनुष की 'ओम चैप्टर 1' का दूसरे दिन कलेक्शन 12.84 करोड़ रहा। देखें पूरी रिपोर्ट।

'रामायण' ने 900 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 'ओम चैप्टर 1' को किया पस्त
3 मिनट में पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना अब आम बात हो गई है। कई बार इस टक्कर से दोनों फिल्मों को फायदा होता है, तो कई बार कोई एक फिल्म ही बाजी मार ले जाती है। इन दिनों नितेश तिवारी की 'रामायण' पहले से ही सिनेमाघरों पर राज कर रही थी, तभी धनुष की फिल्म 'ओम चैप्टर 1' रिलीज हुई। अब दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

'ओम चैप्टर 1' ने शुक्रवार को पहले ही दिन 'रामायण' को पीछे छोड़ दिया था, लेकिन शनिवार को रणबीर कपूर की फिल्म ने जोरदार वापसी की और बंपर कमाई की।

'रामायण' का 17वें दिन का कलेक्शन

सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले हफ्ते में फिल्म का कारोबार 564.60 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 299.15 करोड़ रुपये रहा। 16वें दिन फिल्म ने 15.75 करोड़ रुपये जोड़े थे।

वहीं 17वें दिन यानी तीसरे शनिवार को रात 8.30 बजे तक फिल्म ने 22.81 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। इस दौरान थिएटरों में ऑक्यूपेंसी 25.4 प्रतिशत रही। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 902.31 करोड़ रुपये हो गया है।

'ओम चैप्टर 1' का दूसरे दिन का कलेक्शन

धनुष की फिल्म ने भी महज दो दिनों में अच्छी कमाई कर ली है। ये हर दिन 'रामायण' को बराबरी की टक्कर दे रही है। फिल्म ने पहले दिन 18.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई और रात 8.30 बजे तक फिल्म 12.84 करोड़ रुपये ही जुटा सकी। इस दौरान ऑक्यूपेंसी 37.4 प्रतिशत रही। अब फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 30.94 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

900 करोड़ के क्लब में 'रामायण' की एंट्री

तीसरे शनिवार को रणबीर कपूर की फिल्म ने एक बार फिर लंबी छलांग लगाई और शुक्रवार के मुकाबले डबल डिजिट में ज्यादा कलेक्शन किया। 902.31 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ 'रामायण' ने भारत में 900 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है।

कमाई के मामले में भी फिल्म ने नया रिकॉर्ड बनाया है। शनिवार यानी 17वें दिन की कमाई में 'रामायण' ने 'नरसिम्हा महावतार' (18 करोड़) और 'पुष्पा 2' (20 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।

गौरतलब है कि ये आंकड़े रात 8.30 बजे तक के शुरुआती हैं, इसलिए अंतिम आंकड़ों में बदलाव संभव है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में दोनों फिल्मों के बीच यह मुकाबला कैसा रुख लेता है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें