गुरुवार, 26 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Pune News: कोर्ट परिसर के बाहर हमलावरों का आतंक, फायरिंग में एक शख्स घायल गुरुग्राम: एक कश पड़ेगा भारी, सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट पीने पर लगेगा 200 रुपये का जुर्माना Delhi riot case: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत पर सुनवाई से इनकार Marriage Fraud Case: 15 शादियां करने वाला शातिर गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो से महिलाओं को करता था ब्लैकमेल वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में ठोके 204 रन, बनाए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड Gold-Silver Price Crash: ऐसा क्या हुआ कि सोना 2% और चांदी 5% टूट गई? जानिए बाजार का अगला बड़ा संकेत!
बरेली

बरेली न्यूज: 'PDA जनचेतना पदयात्रा' पर जगह-जगह बरसे फूल, जनता ने स्वागत के साथ साझा किया दर्द

बरेली में पीडीए जनचेतना पदयात्रा के तीसरे दिन मढ़ीनाथ, शांति विहार से सिठौरा तक सपा कार्यकर्ता निकले। क्षेत्रवासियों ने जलभराव, चौपुला अंडरपास और डिग्री कॉलेज की मांग उठाई।

बरेली न्यूज: 'PDA जनचेतना पदयात्रा' पर जगह-जगह बरसे फूल, जनता ने स्वागत के साथ साझा किया दर्द
PDA जनचेतना पदयात्रा
4 मिनट में पढ़ें

मढ़ीनाथ, शांति विहार से सिठौरा तक निकली 'पीडीए जनचेतना पदयात्रा'

जलभराव, अंडरपास और डिग्री कॉलेज की उठी मांग

सपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त जोश

भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में नजर आया रोष

बरेली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की स्मृति में आयोजित 'पीडीए जनचेतना पदयात्रा' के तीसरे दिन आज महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मढ़ीनाथ और शांति विहार से सिठौरा तक पदयात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने भी यात्रा में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त जोश देखने को मिला। वहीं स्थानीय जनता में भाजपा सरकार की नीतियों और क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर आक्रोश भी नजर आया।

जनता ने स्वागत के साथ सुनाया दर्द

पदयात्रा के दौरान जगह-जगह क्षेत्रवासियों ने सपा नेताओं का स्वागत किया और अपने इलाके की बुनियादी समस्याएं उनके सामने रखीं। लोगों ने मुख्य रूप से भीषण जलभराव, चौपुला अंडरपास के निर्माण और उच्च शिक्षा के लिए सरकारी डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग प्रमुखता से उठाई।

जनता की बात सुनने के बाद महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में मढ़ीनाथ, शांति विहार और सिठौरा जैसे घनी आबादी वाले इलाके बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। जनता जलभराव और जाम से जूझ रही है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनते ही पूरे क्षेत्र का कायाकल्प होगा। चौपुला अंडरपास, जलनिकासी और डिग्री कॉलेज जैसी सभी प्रमुख मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर यहां विकास की गंगा बहाई जाएगी।

पार्टी नेताओं का हुआ अभिनंदन

जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि, भाजपा को इस क्षेत्र से झोली भरकर वोट मिलता है, लेकिन दुख की बात है कि फिर भी विकास के मामले में इस क्षेत्र की झोली खाली है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान उनकी पार्टी के नेताओं ने यहां के परिवारों की हर संभव मदद की थी और अंडरपास की लड़ाई भी पार्टी के नेता पूरी गंभीरता से लड़ रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से आने वाले चुनाव में सपा का साथ देने और उसे मजबूती प्रदान करने की अपील की।

यात्रा के दौरान जगह-जगह क्षेत्रीय लोगों ने फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर पार्टी नेताओं का अभिनंदन किया। यात्रा के प्रारंभ में रेलवे पुलिया पर महानगर सचिव हैप्पी यादव, सुनील यादव, धर्मेन्द्र यादव और रविन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं समापन पर सिठौरा में एड. संजय वर्मा, नंदकिशोर कन्नौजिया, हिमांशु सोनकर, कुलदीप प्रधान, हरेंद्र कन्नौजिया और रक्षित प्रधान ने भव्य स्वागत किया।

पदयात्रा में मौजूद रहे ये लोग

इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, संजीव सक्सेना, राजेश अग्रवाल, डॉ. अनीस बेग, महासचिव पंडित दीपक शर्मा, समयुन खान, गौरव सक्सेना, शिवेंद्र नाथ चौबे, समर्थ मिश्रा, नूतन शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश मौर्या, शेर सिंह गंगवार, दिनेश यादव, राम प्रकाश यादव, अनुज गंगवार, सिम्पल कन्नौजिया, कोषाध्यक्ष मोहित सक्सेना, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, रणवीर सिंह जाटव, विशाल सिंगर, महानगर सचिव नाजिम कुरैशी, अनुज वाल्मीकि, बाबा मियाँ, इसराफिल खान राश्मि, अतुल पाराशरी, दीपक वाल्मीकि, ऋषि यादव और अशोक सक्सेना आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने बताया की चौथे दिन की पदयात्रा कल गुरुवार को जंक्शन रोड सराय से सुभाष नगर पुलिया होते हुए बदायूं रोड तक जाएगी।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें