गुरुवार, 26 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Pune News: कोर्ट परिसर के बाहर हमलावरों का आतंक, फायरिंग में एक शख्स घायल गुरुग्राम: एक कश पड़ेगा भारी, सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट पीने पर लगेगा 200 रुपये का जुर्माना Delhi riot case: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत पर सुनवाई से इनकार Marriage Fraud Case: 15 शादियां करने वाला शातिर गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो से महिलाओं को करता था ब्लैकमेल वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में ठोके 204 रन, बनाए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड Gold-Silver Price Crash: ऐसा क्या हुआ कि सोना 2% और चांदी 5% टूट गई? जानिए बाजार का अगला बड़ा संकेत!
बरेली

कार्तिक पूर्णिमा पर जले 11125 दीप, मां गंगा के जयकारे से गूंज उठा देव दीपावली महोत्सव

कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर रामगंगा घाट का नजारा देखते ही बन रहा था। एक साथ 11125 दीप प्रज्वलित हुए, तो पूरा घाट रोशनी में नहा उठा और मां गंगा की महाआरती के साथ श्रद्धा का अद्भुत संगम दिखाई दिया।

कार्तिक पूर्णिमा पर जले 11125 दीप, मां गंगा के जयकारे से गूंज उठा देव दीपावली महोत्सव
देव दीपावली महोत्सव के अवसर पर जगमगाया राम गंगा घाट
3 मिनट में पढ़ें

बरेली। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर रामगंगा घाट का नजारा देखते ही बन रहा था। एक साथ 11125 दीप प्रज्वलित हुए, तो पूरा घाट रोशनी में नहा उठा और मां गंगा की महाआरती के साथ श्रद्धा का अद्भुत संगम दिखाई दिया। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी मां गंगा बचाओ वैलफेयर सोसायटी, ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसाइटी और महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में षष्ठम रामगंगा महोत्सव के अंतर्गत षष्ठम देव दीपावली महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मां गंगा, गौ, बेटी और पर्यावरण बचाओ, देश बचाओ, रक्तदान महादान तथा सनातन एवं आध्यात्म चिंतन का संकल्प भी लिया गया।

विधायक ने की ऐतिहासिक पहल की सराहना

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना, संरक्षक राकेश कुमार अग्रवाल, वी.पी. खंडेलवाल और मोहम्मद नवी ने मां गंगा एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित करके की।

इसके बाद संस्था परिवार के सदस्यों ने गणमान्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत और सम्मान किया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा ने संस्था परिवार की इस ऐतिहासिक पहल की खुले मन से सराहना की। उन्होंने डॉ. रजनीश सक्सेना और पूरे संस्था परिवार को बधाई देते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अनवरत जारी रहेगी गंगा घाट पर सेवा

इस मौके पर डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि, पिछले 42 वर्षों से मां गंगा की असीम अनुकम्पा से उनका संगठन परिवार निरंतर गंगा घाट पर सेवा के लिए आता रहा है। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का आज का दिन एक बार फिर इतिहास में दर्ज हो गया, जब रामगंगा की पावन भूमि पर 11125 दीप जलाकर यह महाआयोजन संपन्न हुआ। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संस्था परिवार इस प्रयास को आजीवन आगे भी जारी रखेगा। संस्था की ओर से सभी गणमान्य मुख्य अतिथियों को पटका पहनाकर तथा मां गंगा का स्मृति चिन्ह भेंट कर 'गंगा रक्षा शिरोमणि सम्मान' से सम्मानित किया गया।

मां गंगा की जीवंत झांकी ने किया आकर्षित

इस महाआयोजन का मुख्य आकर्षण जहां 11125 दीपों की जगमगाहट रही। वहीं मां गंगा की जीवंत झांकी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी, जिसमें शिवानी ने उत्कृष्ट अभिनय करके सभी का मन मोह लिया।

इससे पहले प्रथम सत्र में संस्था परिवार के सदस्य रामगंगा चौबारी मेला घाट और प्रशासनिक मेला प्रांगण में पहुंचे। वहां उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं, शिविर संचालकों और व्यापारियों को 'मां गंगा की रक्षा क्यों और कैसे" विषय पर जागरूक करते हुए पम्पलेट वितरित किए। इसके साथ ही मेला प्रांगण में संस्था की ओर से बैनर भी लगाए गए, ताकि अधिक से अधिक जनमानस तक यह संदेश पहुंच सके।

इनके सहयोग से सफल हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना, सी.एल. शर्मा, मोहम्मद नवी, वी.पी. खंडेलवाल, महंत अजयानंद शर्मा, कनिष्क शर्मा, संतोष उपाध्याय, संजीव सक्सेना, अखिलेश शर्मा, अंकुर सक्सेना, विशाल मेहरोत्रा, मनीष, संजू रस्तोगी, रवि सक्सेना, हरजीत कौर, सचिन श्याम भारतीय, शिवानी प्रजापति, सौरभ सक्सेना, गौरव खंडेलवाल आदि का सहयोग रहा। आयोजन में महाआरती सेवा समिति का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, साथ ही जिला एवं पुलिस प्रशासन ने भी पूरा सहयोग दिया।

कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी अखिलेश शर्मा और रवि सक्सेना ने किया। महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। अंत में संरक्षक वी.पी. खंडेलवाल ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें