शनिवार, 21 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें करीबी रिश्तों में शादी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, बच्चों की सेहत के खतरे पर केंद्र से मांगा जवाब शिक्षकों के लिए बड़ी राहत: विशेष टीईटी का परिणाम आया, घर बैठे डाउनलोड करें प्रमाण-पत्र दुश्मन की गोली ही नहीं अपनी बंदूक से गलती से घायल होने पर भी मिलेगी युद्ध पेंशन, सुप्रीम कोर्ट का फैसला नेहा बिष्ट के घर में घुसे युवक की मौत का मामला, पिता समेत दो गिरफ्तार, एकतरफा प्यार से जुड़ा है विवाद मां को अंतिम विदाई देते वक्त छलके CM योगी के आंसू, पैतृक गांव पंचूर से सामने आया भावुक वीडियो वाराणसी हॉस्टल में 12 साल की स्नेहा की मौत, सुसाइड नोट में टीचर और वार्डन पर गंभीर आरोप
दुनिया

रूस में विमान हादसा: केमेरोवो में एएन-12 क्रैश, 17 लोगों की मौत की आशंका

रूस के केमेरोवो क्षेत्र में यागुनोवो गांव के पास विमान हादसे की खबर है। गवर्नर इल्या सेरेद्युक ने घटना की पुष्टि की। रूस समर्थक चैनलों के मुताबिक एएन-12 क्रैश हुआ और 17 क्रू सदस्यों की मौत की आशंका है।

रूस में विमान हादसा: केमेरोवो में एएन-12 क्रैश, 17 लोगों की मौत की आशंका
रूस के केमेरोवो में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान
2 मिनट में पढ़ें

मास्को। रूस के केमेरोवो क्षेत्र में यागुनोवो गांव के पास एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस घटना की पुष्टि क्षेत्र के गवर्नर इल्या सेरेद्युक ने की। उन्होंने बताया, यह घटना गांव के पास हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं को मौके पर भेज दिय गया। फिलहाल संबंधित अधिकारी दुर्घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगा रहे हैं।

क्या बोले गवर्नर

केमेरोवो क्षेत्र के गवर्नर इल्या सेरेद्युक ने बताया कि, दुर्घटना के बाद आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही हैं। साथ ही हादसे से जुड़े हालात की जांच भी शुरू हो गई है। गवर्नर ने कहा, घटना की परिस्थितियों का पता संबंधित अधिकारी लगा रहे हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, हादसे में शामिल विमान क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहा था। यानी यह विमान केमेरोवो क्षेत्र में किसी पड़ाव के लिए नहीं आया था, बल्कि वहां से होकर जा रहा था।

कौन सा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ?

रूस समर्थक सोशल मीडिया चैनलों ने दावा किया है कि, हादसे का शिकार सैन्य परिवहन विमान एएन-12 हुआ है। दावे के मुताबिक, विमान में 17 क्रू सदस्य सवार थे। हादसे में इन सभी की मौत होने की आशंका जताई गई है।

हालांकि, अभी तक गवर्नर या संबंधित अधिकारियों ने विमान के मॉडल और उसमें सवार लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए एएन-12 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और 17 लोगों की मौत की जानकारी फिलहाल रूस समर्थक चैनलों के दावे पर आधारित है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें