गुरुवार, 26 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Pune News: कोर्ट परिसर के बाहर हमलावरों का आतंक, फायरिंग में एक शख्स घायल गुरुग्राम: एक कश पड़ेगा भारी, सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट पीने पर लगेगा 200 रुपये का जुर्माना Delhi riot case: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत पर सुनवाई से इनकार Marriage Fraud Case: 15 शादियां करने वाला शातिर गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो से महिलाओं को करता था ब्लैकमेल वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में ठोके 204 रन, बनाए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड Gold-Silver Price Crash: ऐसा क्या हुआ कि सोना 2% और चांदी 5% टूट गई? जानिए बाजार का अगला बड़ा संकेत!
बरेली

बरेली से अचानक पीलीभीत पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, प्रेम सुगंध से की मुलाकात

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार को अचानक बरेली से पीलीभीत पहुंच गए। यहां उन्होंने साक्षी फाउंडेशन के श्री गुरु आश्रम के प्रमुख प्रेम सुगंध से मुलाकात की।

बरेली से अचानक पीलीभीत पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, प्रेम सुगंध से की मुलाकात
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ प्रेम सुगंध
2 मिनट में पढ़ें

पीलीभीत: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार को अचानक बरेली से पीलीभीत पहुंच गए। यहां उन्होंने साक्षी फाउंडेशन के श्री गुरु आश्रम के प्रमुख प्रेम सुगंध से मुलाकात की। हरदोई ब्रांच नहर के पास स्थित आश्रम में दोनों के बीच आध्यात्म, ध्यान और मौन की शक्ति को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आश्रम में कुछ देर ध्यान भी किया। पहले उनका बुधवार सुबह हेलीकॉप्टर से लखनऊ जाने का कार्यक्रम तय था, लेकिन देर रात अचानक यात्रा का कार्यक्रम बदल गया। रात करीब 10:15 बजे वह आश्रम से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

प्रेम सुगंध के साथ आध्यात्म और ध्यान पर हुई चर्चा

जानकारी के मुताबिक, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पंजाब के पठानकोट से बरेली पहुंचे थे। यहां से वह सड़क मार्ग के जरिए पीलीभीत स्थित श्री गुरु आश्रम पहुंचे। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। आश्रम में प्रेम सुगंध से मुलाकात के दौरान आध्यात्म और मौन की ताकत जैसे विषयों पर बातचीत हुई। इसके बाद उन्होंने आश्रम में ध्यान किया। मुलाकात के बाद उनका आश्रम में ही रात्रि विश्राम करने का कार्यक्रम था, लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर दिया गया।

सीएम योगी से मुलाकात के लिए लखनऊ रवाना

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन के बाद उनसे मुलाकात करने के लिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लखनऊ रवाना हुए हैं। बुधवार को उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात का कार्यक्रम है। लखनऊ के बाद वह मुंबई भी जाएंगे। पीलीभीत के एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रात में ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।

पहले भी कई बड़ी हस्तियां पहुंच चुकी हैं आश्रम

साक्षी फाउंडेशन का श्री गुरु आश्रम पहले भी कई राजनीतिक और प्रतिष्ठित हस्तियों के आगमन का केंद्र रहा है। हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी यहां पहुंचे थे। इससे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नामचीन लोग आश्रम में आ चुके हैं। इस मौके पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा नेता गुरभाग सिंह और उनके दोनों पुत्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें