शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें UP IPS Transfer: यूपी में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त, देखें लिस्ट Hyderabad News: खैरताबाद के GHMC कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, राहत-बचाव जारी सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार लखनऊ: 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट योगी का सपा-बसपा पर निशाना, बोले-7 कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दीं त्रिपुरा के बेलोनिया में चुनावी हलचल तेज, 17 वार्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी Vadodara News: वडोदरा में आतंकी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, AK-47 के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
देश

अभिजीत दिपके का बड़ा बयान, 33 नहीं, महिलाओं को मिलना चाहिए 50 फीसदी आरक्षण

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि महिलाओं को 33 नहीं, 50 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने टिकट बंटवारे में भी आधी सीटें देने की मांग की।

अभिजीत दिपके का बड़ा बयान, 33 नहीं, महिलाओं को मिलना चाहिए 50 फीसदी आरक्षण
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके (फ़ाइल फोटो)
2 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने महिला आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, महिलाओं को 33 फीसदी नहीं, बल्कि 50 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए। उनका तर्क है कि, जब महिलाओं की आबादी आधी है, तो प्रतिनिधित्व भी आधा होना चाहिए।

आधी आबादी है, तो सीट भी आधी मिले

दीपके ने कहा, महिला आरक्षण पर काफी बात हो रही है, यह अच्छी बात है, लेकिन मुझे लगता है कि 33 नहीं, 50 फीसदी महिला आरक्षण होना चाहिए। क्यों 33 फीसदी? क्या महिलाओं की जनसंख्या 33 फीसदी है? आधी आबादी है तो आधी सीटें भी देनी पड़ेंगी।

दीपके ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के टिकट बंटवारे में ही 50 फीसदी महिलाओं को उम्मीदवार बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत भाजपा के टिकट वितरण से होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, संसद में जब जाएंगे, तब जाएंगे। पहले यह बताइए कि अपने चुनाव में कितनी महिलाओं को टिकट देंगे। यूपी और पंजाब में चुनाव आ रहे हैं। सभी पार्टियों से कहिए और खुद भी 50 फीसदी टिकट महिलाओं को दीजिए। तब देखेंगे आपके महिला आरक्षण को। सभा में मौजूद लड़कियों से उन्होंने पूछा कि 50 फीसदी आरक्षण होना चाहिए या नहीं।

संसद का विशेष सत्र बुलाने के बीच बयान

दीपके का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मोदी सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। सरकार महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण लागू करने के इरादे से परिसीमन बिल पास कराना चाहती है। उसकी कोशिश है कि 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था शुरू हो जाए।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें