शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें UP IPS Transfer: यूपी में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त, देखें लिस्ट Hyderabad News: खैरताबाद के GHMC कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, राहत-बचाव जारी सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार लखनऊ: 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट योगी का सपा-बसपा पर निशाना, बोले-7 कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दीं त्रिपुरा के बेलोनिया में चुनावी हलचल तेज, 17 वार्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी Vadodara News: वडोदरा में आतंकी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, AK-47 के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

सहारा शहर परिसर में अचानक लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख सहमे लोग

लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा शहर परिसर में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की पांच गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

सहारा शहर परिसर में अचानक लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख सहमे लोग
2 मिनट में पढ़ें

लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर इलाके में स्थित सहारा शहर परिसर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की ऊंची लपटों से रात का आसमान लाल हो गया और चारों ओर काले धुएं का गुबार छा गया। परिसर के भीतर से उठती चिंगारियों और दहकती लपटों का नजारा दूर सड़क से भी साफ दिखाई दे रहा था। घटना की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सूखी घास और घने पेड़ बने चुनौती

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत हरकत में आई। शुरुआत में चार गाड़ियां भेजी गईं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए अब दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। घटनास्थल पर सायरन गूंज रहे हैं और दमकलकर्मी लपटों को घेरकर उन पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। परिसर में बड़ी मात्रा में सूखी घास और घने पेड़ होने से आग को फैलने से रोकना बड़ी चुनौती बना हुआ है। मौके पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़ को एहतियातन सुरक्षित दूरी पर रोका जा रहा है, ताकि राहत कार्य में कोई बाधा न आए।

कुछ महीनों ने लगातार सुर्ख़ियों में है सहारा शहरजिस विशाल सहारा शहर परिसर में आग लगी है, वह बीते कुछ महीनों से सुर्खियों में रहा है। सहारा प्रमुख रहे सुब्रत रॉय को नगर निगम की ओर से यहां कई एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। लीज अवधि समाप्त होने के बाद कुछ महीने पहले लखनऊ नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए पूरे सहारा शहर को अपने कब्जे में ले लिया था। तब से यह पूरा परिसर नगर निगम की निगरानी में है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसी के हताहत होने की भी कोई सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें