शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें UP IPS Transfer: यूपी में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त, देखें लिस्ट Hyderabad News: खैरताबाद के GHMC कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, राहत-बचाव जारी सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार लखनऊ: 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट योगी का सपा-बसपा पर निशाना, बोले-7 कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दीं त्रिपुरा के बेलोनिया में चुनावी हलचल तेज, 17 वार्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी Vadodara News: वडोदरा में आतंकी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, AK-47 के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
देश

SDAL ने बनाई पहली स्वदेशी एंटी ड्रोन प्रणाली, एक साथ 64 माइक्रो रॉकेट दागने में सक्षम है 'भार्गवस्त्र'

सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने स्वदेशी एंटी ड्रोन प्रणाली 'भार्गवस्त्र' के परीक्षण पूरे किए। यह 64 माइक्रो रॉकेटों की बौछार से ड्रोन झुंड को एक साथ निशाना बना सकती है।

SDAL ने बनाई पहली स्वदेशी एंटी ड्रोन प्रणाली, एक साथ 64 माइक्रो रॉकेट दागने में सक्षम है 'भार्गवस्त्र'
भार्गवस्त्र एंटी ड्रोन प्रणाली
2 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। रक्षा क्षेत्र में भारत ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (एसडीएएल) ने वाहन पर लगने वाली ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवस्त्र' को सफलतापूर्वक डिजाइन, विकसित और एकीकृत कर लिया है। यह प्रणाली दुश्मन के ड्रोन हमलों से सुरक्षा के लिए तैयार की गई है।

कंपनी ने 20 से 24 नवंबर के बीच पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में इसके आंतरिक विकास परीक्षण पूरे कर लिए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह प्रणाली दुश्मन के ड्रोन हमलों के खिलाफ दोहरी सुरक्षा देती है और एक साथ कई ड्रोन को निशाना बनाने में सक्षम है।

पहली स्वदेशी दोहरी ड्रोन-रोधी प्रणाली

भार्गवस्त्र भारत की पहली ऐसी ड्रोन-रोधी प्रणाली है, जिसे पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से डिजाइन और विकसित किया गया है।

इसमें वायु रक्षा रॉकेटों और निर्देशित सूक्ष्म मिसाइलों को एक साथ जोड़ा गया है, जिससे उभरते ड्रोन खतरे का एकीकृत समाधान मिलता है।

भार्गवस्त्र की खासियतें

  • यह प्रणाली दुश्मन के ड्रोन हमले को सिर्फ रोकती नहीं, बल्कि उसे पूरी तरह खत्म कर देती है।
  • इसमें स्वदेशी अनगाइडेड रॉकेट और गाइडेड माइक्रो मिसाइल का इस्तेमाल किया गया है।
  • यह 64 माइक्रो रॉकेटों की बौछार से ड्रोन झुंड को एक साथ निशाना बना सकती है।
  • 20 से 24 नवंबर 2026 के बीच इसके परीक्षण पूरे हो चुके हैं।


लागत में भी बचत

  • सस्ते इंटरसेप्टर और माइक्रो मिसाइलों के इस्तेमाल से ड्रोन गिराने के लिए महंगी मिसाइलों की जरूरत कम पड़ती है। इससे रक्षा खर्च में बचत होती है।
  • वाहन पर माउंट होने के कारण इसे रेगिस्तान, मैदानी इलाकों और समुद्र तल से 5,000 मीटर तक की ऊंचाई वाले सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों में आसानी से तैनात किया जा सकता है।
  • यह प्रणाली आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी रक्षा तकनीक को बढ़ावा देती है। साथ ही यह आकाशतीर और एकीकृत वायु कमान एवं नियंत्रण प्रणाली जैसे सैन्य नेटवर्क से भी जुड़ सकती है।
विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें