शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें UP IPS Transfer: यूपी में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त, देखें लिस्ट Hyderabad News: खैरताबाद के GHMC कार्यालय में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां, राहत-बचाव जारी सपा के घोषणा पत्र और कांग्रेस गठबंधन पर ब्रजेश पाठक का हमला, बोले-जनता के आशीर्वाद से फिर लौटेगी भाजपा सरकार लखनऊ: 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट योगी का सपा-बसपा पर निशाना, बोले-7 कार्यकाल से ज्यादा नौकरियां दीं त्रिपुरा के बेलोनिया में चुनावी हलचल तेज, 17 वार्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी Vadodara News: वडोदरा में आतंकी नेटवर्क पर ATS का शिकंजा, AK-47 के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

Constitution Day 2026: लखनऊ में खरगे की अगुवाई में निकलेगा ‘संविधान रक्षा’ मार्च, भाजपा को घेरने की तैयारी

लखनऊ: संविधान दिवस पर लखनऊ में कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च निकलेगा। मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में मार्च निकाला जाएगा। पार्टी का दावा है कि लखनऊ से निकलने वाला यह मार्च संविधान और वोट के अधिकार की रक्षा को लेकर भाजपा सरकार को स्पष्ट राजनीतिक संदेश देगा।

Constitution Day 2026: लखनऊ में खरगे की अगुवाई में निकलेगा ‘संविधान रक्षा’ मार्च, भाजपा को घेरने की तैयारी
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे- फोटो- सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

लखनऊ: संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने 26 नवंबर को देशभर में आंदोलन करने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ‘संविधान रक्षा’ मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च का नेतृत्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। यूपी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने आंदोलन की रूपरेखा साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खरगे दोपहर 12:40 बजे लखनऊ स्थित अंबेडकर महासभा पहुंचेंगे। यहां वह बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित होने वाले ‘संविधान रक्षा’ मार्च में शामिल होंगे।

भाजपा सरकार पर कांग्रेस ने लगाए आरोप

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर संविधान और नागरिकों के वोट देने के अधिकार को कमजोर करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र में नागरिकों की समानता और भागीदारी की सबसे बड़ी गारंटी है। इसकी रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

समाज के सभी वर्गों से मार्च में शामिल होने की अपील

कांग्रेस ने किसानों, नौजवानों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों से संविधान रक्षा मार्च में शामिल होने की अपील की है। पार्टी का दावा है कि लखनऊ से निकलने वाला यह मार्च संविधान और वोट के अधिकार की रक्षा को लेकर भाजपा सरकार को स्पष्ट राजनीतिक संदेश देगा।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें