बुधवार, 18 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बरेली में गौकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में 2 के पैर में लगी गोली बिहारः विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल के दरवाजे पर किया अंतिम संस्कार,पति समेत कई पर हत्या का आरोप जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, अमित शाह ने सुरक्षाबलों की तारीफ कर कही बड़ी बात मणिपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण हादसा, मां और दो मासूम बेटों की जिंदा जलकर मौत, पिता गंभीर कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट्ट ढेर, मस्जिद में घुसकर सुरक्षाबलों ने किया आतंक का सफाया VIP कार्यक्रम को लेकर बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन, 18 नवंबर को शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री
बरेली

बरेली में कांग्रेस की 'वोट बचाओ-देश बचाओ' कार्यशाला, बूथ स्तर पर मतदाता सूची के सत्यापन का लक्ष्य

बरेली में कांग्रेस ने 'वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल' अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। इसमें कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मतदाता सूची की जांच और प्रत्येक वैध वोट का सत्यापन करने की जिम्मेदारी दी गई।

बरेली में कांग्रेस की 'वोट बचाओ-देश बचाओ' कार्यशाला, बूथ स्तर पर मतदाता सूची के सत्यापन का लक्ष्य
3 मिनट में पढ़ें

बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में 'वोट बचाओ-देश बचाओ चौपाल' अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक तरुण त्यागी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक संजय कपूर शामिल हुए।कार्यशाला में बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची के सत्यापन और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।

बूथ स्तर पर मजबूत तैयारी पर जोर

कार्यशाला में प्रोफेसर यशपाल सिंह ने बूथ प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर बेहतर तैयारी चुनावी सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभानी होगी।

मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक तरुण त्यागी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट काटे जाने की शिकायतों को लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें। किस मतदाता का नाम हटाया गया है और उसके पीछे क्या कारण है, इसकी जानकारी जुटाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को एक-एक वोट का हिसाब रखना होगा।

रामपुर में भी नाम कटने का दावा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि उन्होंने रामपुर जिले की बिलासपुर विधानसभा में ऐसे कई मतदाताओं के नाम सूची से हटे हुए देखे हैं, जिनके नाम हटाए जाने पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्कता के साथ मतदाता सूची की जांच करने और पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने के लिए काम करने की अपील की।

हर ब्लॉक में आयोजित होंगे सम्मेलन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने बताया कि जिले के प्रत्येक ब्लॉक में तीन से पांच न्याय पंचायतों पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का लक्ष्य दिया। वहीं, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि शहर के सभी मंडल अध्यक्ष अपने क्षेत्रों के बूथों पर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से हटाया गया है तो उसके कारणों की जानकारी लेकर नाम दोबारा जुड़वाने की प्रक्रिया में सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता चाहे किसी भी राजनीतिक दल का समर्थक हो, उसका नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना चाहिए। लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का समान अधिकार मिलना जरूरी है।

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यशाला का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, कृष्णकांत शर्मा, जुनैद हसन एडवोकेट, डॉ. मेहंदी हसन, अनिल देव शर्मा, तबरेज खान, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, पूनम दीप सिंह एडवोकेट, रमेश श्रीवास्तव, तबस्सुम, जोया खान, गुड्डू खान, रिंकू वाल्मीकि, डॉ. दाताराम, मुकेश वाल्मीकि, आसिफ खान, पाकीजा खान, रऊफ खान, अनुराग राठौर, राजाराम साहू, उल्फत सिंह, सुरेश दिवाकर, आबिद खान, रिहान अंसारी, रामपाल माली और छेड़ालाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें