बुधवार, 18 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बरेली में गौकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में 2 के पैर में लगी गोली बिहारः विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल के दरवाजे पर किया अंतिम संस्कार,पति समेत कई पर हत्या का आरोप जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, अमित शाह ने सुरक्षाबलों की तारीफ कर कही बड़ी बात मणिपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण हादसा, मां और दो मासूम बेटों की जिंदा जलकर मौत, पिता गंभीर कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट्ट ढेर, मस्जिद में घुसकर सुरक्षाबलों ने किया आतंक का सफाया VIP कार्यक्रम को लेकर बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन, 18 नवंबर को शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री
बरेली

बरेली में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पंचायत घर और बंद मकानों को बनाते थे निशाना; 3 गिरफ्तार

बरेली के देवरनिया में पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान, नकदी और वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद हुआ है।

बरेली में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पंचायत घर और बंद मकानों को बनाते थे निशाना; 3 गिरफ्तार
3 मिनट में पढ़ें

बरेली। जिले के देवरनिया थाना क्षेत्र में बंद मकानों और पंचायत घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो इन्वर्टर, दो बैटरी, गैस सिलेंडर, कंप्यूटर CPU, UPS, घरेलू बर्तन और 6,400 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। चोरी का सामान ले जाने में इस्तेमाल किया जाने वाला बजाज थ्री-व्हीलर ऑटो भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

पंचायत घर समेत पांच स्थानों पर की थी चोरी

पुलिस के मुताबिक, 17 अक्टूबर की रात ग्राम खड़ा रामनगर स्थित पंचायत घर समेत पांच स्थानों पर चोरों ने ताले तोड़कर सामान चोरी किया था। इसके अलावा 2 नवंबर को ग्राम कल्याणपुर राठ में एक बंद मकान में चोरी का प्रयास किया गया था। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने मकान मालिक के सिर पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए थे। दोनों मामलों की जांच कर रही देवरनिया पुलिस को 18 नवंबर की रात आरोपियों के हरे-पीले रंग के ऑटो से जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्राम वसुपुरा के पास बंद पड़े अंडरपास पर घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में कबाड़ी भी शामिल

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोमपाल, होतेलाल और विपिन साहू के रूप में की है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों पवन, यशपाल और वेदपाल के साथ मिलकर देवरनिया और बहेड़ी क्षेत्र में बंद मकानों और पंचायत घरों में चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, विपिन साहू कबाड़ी का काम करता था। वह चोरी का सामान खरीदने और उसे आगे बेचने का काम करता था। चोरी के सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए ऑटो का इस्तेमाल किया जाता था। सामान बेचने से मिलने वाली रकम सभी आरोपी आपस में बांट लेते थे।

चोरी का सामान और ऑटो बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो इन्वर्टर, दो बैटरी, एक गैस सिलेंडर, कंप्यूटर CPU, UPS, पीतल और स्टील के बर्तन, ताले तोड़ने के उपकरण और 6,400 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किया गया बजाज थ्री-व्हीलर ऑटो भी बरामद हुआ है।

दो आरोपी पहले से जेल में बंद, एक की तलाश

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी सोमपाल का पहले भी कई आपराधिक मामलों में नाम सामने आ चुका है। गिरोह के दो अन्य सदस्य पवन और यशपाल पहले से जिला जेल में बंद हैं, जबकि फरार आरोपी वेदपाल की तलाश की जा रही है।

देवरनिया पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धाराएं बढ़ाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें