गुरुवार, 19 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Khatu Shyam के जन्मोत्सव पर बड़ा फैसला,19 से 21 नवंबर तक यह रास्ता रहेगा नो व्हीकल जोन, जानें पूरी डिटेल्स बिहार में भीषण हादसा: पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, तिलक समारोह से लौट रहा था परिवार जलती कार में मिला 25 वर्षीय भारतीय युवक का शव, कनाडा पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी सर्दी-खांसी और बुखार को न करें नजरअंदाज, स्वाइन फ्लू का हो सकता है संकेत देहरादून में युवती की बेरहमी से हत्या, चेहरा बिगाड़कर जंगल में फेंका शव; टैटू से होगी पहचान! गाजियाबाद कोर्ट का बड़ा आदेश, पेशी पर नहीं पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद तो घर की कुर्की के निर्देश
देश

बिहारः विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल के दरवाजे पर किया अंतिम संस्कार,पति समेत कई पर हत्या का आरोप

बिहार के मुजफ्फरपुर में 39 वर्षीय विवाहिता विभा ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हो गया। मायकेवालों ने पति और ससुराल पक्ष पर साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया।

बिहारः विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल के दरवाजे पर किया अंतिम संस्कार,पति समेत कई पर हत्या का आरोप
मृतका विभा ठाकुर -सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

बिहार: मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के पताही गांव में 39 वर्षीय विवाहिता विभा ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच तनाव की स्थिति बन गई। घटना से नाराज मायकेवालों ने ससुराल के घर के सामने ही महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद गांव में काफी देर तक हंगामा होता रहा।

पति समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

मृतका के पिता बच्चू चौधरी, जो अहमदाबाद में रहते हैं, ने सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी बेटी के पति चंदन ठाकुर, ससुर मुरारी प्रसाद ठाकुर, सास मंजू देवी और ननद समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों को आरोपी बनाया है। मायके वालों का आरोप है कि विभा ठाकुर की हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। उन्होंने पति और ससुराल के अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है।

27 नवंबर 2014 को हुई थी विभा की शादी

मृतका के पिता की शिकायत के मुताबिक, विभा ठाकुर की शादी 27 नवंबर 2014 को मुजफ्फरपुर के पताही गांव निवासी चंदन ठाकुर से हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है, जो फिलहाल अहमदाबाद में अपने नाना के साथ रह रही है। आरोप है कि शादी के बाद से ही विभा और उसके ससुराल वालों के बीच अनबन चल रही थी। इस विवाद को लेकर मुजफ्फरपुर और अहमदाबाद की अदालतों में भी कई मामले लंबित हैं।

ससुराल के दरवाजे पर किया महिला का अंतिम संस्कार

विभा ठाकुर की मौत के बाद उनके मायके वाले पताही गांव पहुंचे। घटना से नाराज परिजनों ने ससुराल के घर के बाहर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। मायके पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और हत्या के आरोपों की सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें