गुरुवार, 19 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Khatu Shyam के जन्मोत्सव पर बड़ा फैसला,19 से 21 नवंबर तक यह रास्ता रहेगा नो व्हीकल जोन, जानें पूरी डिटेल्स बिहार में भीषण हादसा: पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, तिलक समारोह से लौट रहा था परिवार जलती कार में मिला 25 वर्षीय भारतीय युवक का शव, कनाडा पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी सर्दी-खांसी और बुखार को न करें नजरअंदाज, स्वाइन फ्लू का हो सकता है संकेत देहरादून में युवती की बेरहमी से हत्या, चेहरा बिगाड़कर जंगल में फेंका शव; टैटू से होगी पहचान! गाजियाबाद कोर्ट का बड़ा आदेश, पेशी पर नहीं पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद तो घर की कुर्की के निर्देश
बरेली

श्री हरि मंदिर में धूमधाम से मनी गोपाष्टमी, गौ माता की हुई पूजा-परिक्रमा

बरेली के श्री हरि मंदिर में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने गौ माता की परिक्रमा और विधिवत पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्री हरि मंदिर में धूमधाम से मनी गोपाष्टमी, गौ माता की हुई पूजा-परिक्रमा
गोपाष्टमी पर गौमाता की पूजा करते लोग
2 मिनट में पढ़ें

बरेली। हर साल की तरह इस बार भी श्री हरि मंदिर में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने के बाद सात दिन की लगातार बारिश के बाद इंद्रदेव ने इसी दिन पराजय मानी थी। साथ ही इसी तिथि से श्री कृष्ण ने गौ चरण लीला शुरू की थी, इसलिए इस दिन गौ माता और बछड़ों की पूजा का खास महत्व है।

गौमाता की पूजा करने से बढ़ता है सौभाग्य

मान्यता है कि, इस दिन गौ माता की पूजा करने से प्रगति के मार्ग प्रशस्त होते है, सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में उन्नति होती है।

इस दिन गौ माता को स्नान करा कर उनका श्रृंगार करना चाहिए और उचित प्रकार से पूजा कर के आशीर्वाद लेना चाहिए।

गौ माता हुआ विधिवत पूजन

मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा,संजय आनन्द, गोविन्द तनेजा, रंजन कुमार, अनिल चड्ढा,हरीश लुनियाल वा अन्य भक्तजनों द्वारा  गौ माता का विधिवत पूजन किया गया वा गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा उपाध्यक्ष कंचन अरोड़ा,नेहा आनंद,सीमा तनेजा वा अन्य महिला मंडल सदस्यों वा भक्तजनों के साथ गौ माता का पूजन कर आशीर्वाद लिया।

रवि छाबड़ा ने यह भी बताया कि कल प्रातः मॉडल टाउन क्षेत्र में मंदिर परिक्रमा मार्ग पर धार्मिक सेवा समिति के तत्वाधान में भव्य हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी प्रातः 6 बजे से निकली जाएगी आप सभी भक्तजन सादर सपरिवार आमंत्रित हैं

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें