गुरुवार, 19 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Khatu Shyam के जन्मोत्सव पर बड़ा फैसला,19 से 21 नवंबर तक यह रास्ता रहेगा नो व्हीकल जोन, जानें पूरी डिटेल्स बिहार में भीषण हादसा: पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, तिलक समारोह से लौट रहा था परिवार जलती कार में मिला 25 वर्षीय भारतीय युवक का शव, कनाडा पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी सर्दी-खांसी और बुखार को न करें नजरअंदाज, स्वाइन फ्लू का हो सकता है संकेत देहरादून में युवती की बेरहमी से हत्या, चेहरा बिगाड़कर जंगल में फेंका शव; टैटू से होगी पहचान! गाजियाबाद कोर्ट का बड़ा आदेश, पेशी पर नहीं पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद तो घर की कुर्की के निर्देश
बरेली

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग मास्टर क्लास, मॉस्को की प्रशिक्षक ने सिखाए गुर

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग मास्टर क्लास कराई। मॉस्को की प्रशिक्षक लुदमिला शेवचेंको ने सूर्य नमस्कार, आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग मास्टर क्लास, मॉस्को की प्रशिक्षक ने सिखाए गुर
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय
3 मिनट में पढ़ें

कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय के संरक्षण में हुआ अंतरराष्ट्रीय योग मास्टर क्लास

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक विशेष अंतरराष्ट्रीय योग मास्टर क्लास का आयोजन हुआ। इस क्लास का आयोजन विश्व विद्यालय के मानविकी एवं उन्नत सामाजिक विज्ञान संकाय के दर्शनशास्त्र विभाग (Department of Applied Philosophy) द्वारा किया गया। रूस की राजधानी मॉस्को से आईं अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक लुदमिला शेवचेंको ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य प्रतिभागियों को योग की कई अंतरराष्ट्रीय पद्धतियों व अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया।

सूर्य नमस्कार के अलग-अलग चरणों का कराया अभ्यास

यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय के संरक्षण में और मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता व विभागाध्यक्ष प्रो. विजय बहादुर सिंह यादव की देखरेख में संपन्न हुआ। आयोजन में दर्शनशास्त्र विभाग के प्रोफेसर प्रो. अशोक कुमार सिंह की अहम भूमिका रही। विभाग के संकाय सदस्य डॉ. बृजेश गुप्ता, हिमांशु और प्रियंका समेत अन्य शिक्षक व प्रतिभागी भी मौजूद रहे।

मास्टर क्लास में शेवचेंको ने सूर्य नमस्कार के अलग-अलग चरणों का अभ्यास कराया और बताया कि इससे शरीर व मन को क्या लाभ मिलते हैं। साथ ही उन्होंने योगासनों की भिन्न-भिन्न विधियां सिखाईं। प्रतिभागियों को आसनों, प्राणायाम और ध्यान (Meditation) की अंतरराष्ट्रीय शैलियों से भी परिचित कराया गया।

शारीरिक क्रियाओं के साथ ही श्वास पर नियंत्रण, मन की एकाग्रता, आत्मानुशासन और आंतरिक संतुलन की अहमियत भी समझाई गई। प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विविध योगाभ्यास किए और दुनिया भर में प्रचलित योग-विधियों की जानकारी हासिल की।

योग भारतीय ज्ञान परंपरा का अनमोल उपहार

इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. विजय बहादुर सिंह यादव ने कहा कि, योग भारतीय ज्ञान परंपरा का अनमोल उपहार है, जिसने आज दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना ली है। उन्होंने बताया कि, अंतरराष्ट्रीय योग विशेषज्ञों के जरिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को योग की विभिन्न पद्धतियों से जोड़ने का मकसद स्वास्थ्य, शारीरिक सक्रियता और मानसिक संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

ऐसे आयोजन पढ़ाई-लिखाई की गतिविधियों के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परंपरा और योग संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने इसे दर्शनशास्त्र विभाग ही नहीं, बल्कि पूरे रुहेलखंड विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात बताया।

वैश्विक शैक्षणिक और सांस्कृतिक संवाद से जुड़ने का अवसर

मॉस्को से आई प्रशिक्षक की भागीदारी से विश्वविद्यालय को वैश्विक शैक्षणिक और सांस्कृतिक संवाद से जुड़ने का अवसर मिला। ऐसी गतिविधियां भारतीय योग परंपरा को विश्व मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने और विद्यार्थियों में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, शांति व तालमेल की भावना जगाने में सहायक होंगी। कार्यक्रम का संदेश रहा “Yoga for Health, Harmony and Peace”, यानी स्वास्थ्य, सद्भाव और शांति के लिए योग।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें