गुरुवार, 19 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Khatu Shyam के जन्मोत्सव पर बड़ा फैसला,19 से 21 नवंबर तक यह रास्ता रहेगा नो व्हीकल जोन, जानें पूरी डिटेल्स बिहार में भीषण हादसा: पुल से नदी में गिरी स्कॉर्पियो, छह लोगों की मौत, तिलक समारोह से लौट रहा था परिवार जलती कार में मिला 25 वर्षीय भारतीय युवक का शव, कनाडा पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी सर्दी-खांसी और बुखार को न करें नजरअंदाज, स्वाइन फ्लू का हो सकता है संकेत देहरादून में युवती की बेरहमी से हत्या, चेहरा बिगाड़कर जंगल में फेंका शव; टैटू से होगी पहचान! गाजियाबाद कोर्ट का बड़ा आदेश, पेशी पर नहीं पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद तो घर की कुर्की के निर्देश
देश

राहुल गांधी पर रायजोर दल के नेता अखिल गोगोई का हमला, बोले- कांग्रेस ने कमजोर किया CJP का आंदोलन

रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर CJP आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने विपक्ष की मौजूदा रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह 2029 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराना मुश्किल होगा।

राहुल गांधी पर रायजोर दल के नेता अखिल गोगोई का हमला, बोले- कांग्रेस ने कमजोर किया CJP का आंदोलन
4 मिनट में पढ़ें

कांग्रेस और उसके पूर्व गठबंधन सहयोगी रायजोर दल के बीच राजनीतिक विवाद एक बार फिर सामने आया है। रायजोर दल के प्रमुख और सांसद अखिल गोगोई ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन को कमजोर करने का काम किया। अखिल गोगोई ने कई लोगों को पत्र लिखकर कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बजाय क्षेत्रीय दलों और स्वतंत्र जन आंदोलनों को कमजोर करने में लगी है।

कांग्रेस पर आंदोलन कमजोर करने का आरोप

अखिल गोगोई ने अपने पत्र में कहा कि सड़कों पर विभाजन पैदा करके और वास्तविक जन आंदोलन की बराबरी अपने राजनीतिक कार्यक्रमों से करने के कारण CJP का आंदोलन कमजोर हुआ। उनके मुताबिक, इससे सत्तारूढ़ दल को आंदोलन दबाने का मौका मिला और विपक्ष एक निर्णायक लड़ाई का अवसर गंवा बैठा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस खुद को बीजेपी का वैचारिक विरोधी बताती है, लेकिन क्षेत्रीय सहयोगियों और जमीनी स्तर पर चल रहे स्वतंत्र आंदोलनों को नुकसान पहुंचाती है।

2029 में बीजेपी को हराने पर उठाए सवाल

अखिल गोगोई ने विपक्ष की मौजूदा रणनीति को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष इसी तरह काम करता रहा तो 2029 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराना मुश्किल होगा। उन्होंने विपक्षी दलों से अपील की कि किसी आंदोलन या उसके नेताओं से वैचारिक मतभेद होने के बावजूद उन्हें स्वतंत्र जन आंदोलनों का समर्थन करना चाहिए।

नेहा बोरा और योगेंद्र यादव पर भी निशाना

अपने पत्रों में अखिल गोगोई ने ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन की प्रमुख नेहा बोरा और राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव का भी जिक्र किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता और वामपंथी संगठनों से जुड़े लोग कांग्रेस की राजनीतिक रैलियों में शामिल होकर उसके राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने इस भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

क्या था CJP का आंदोलन?

CJP का आंदोलन जून-जुलाई के दौरान चर्चा में आया था। अभिजीत दीपके और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अगुवाई में हुए प्रदर्शनों में NEET पेपर लीक सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए गए थे। यह आंदोलन डेढ़ महीने से अधिक समय तक चला। बाद में सरकार की ओर से मांगें स्वीकार किए जाने के बाद CJP ने आंदोलन वापस लेने का फैसला किया था। इसी दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। हालांकि, कांग्रेस और CJP के नेता एक मंच पर नजर नहीं आए थे। इसी घटनाक्रम को लेकर अब अखिल गोगोई ने कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

देशभर में तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी

फिलहाल CJP की ओर से अगले आंदोलन को लेकर विस्तृत कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। हाल ही में अभिजीत दीपके ने केरल के कोच्चि में तिरंगा यात्रा निकाली थी। उन्होंने संकेत दिया है कि ऐसी यात्राएं देश के अन्य हिस्सों में भी निकाली जाएंगी। इससे पहले CJP ने अपने दो नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली में तिरंगा फहराया था। अभिजीत दीपके ने कहा कि वह तिरंगे को देश के हर हिस्से में लेकर जाएंगे और गिरफ्तारी से पीछे नहीं हटेंगे।

सितंबर में खत्म हुआ था कांग्रेस और रायजोर दल का गठबंधन

कांग्रेस और रायजोर दल के बीच गठबंधन इसी साल 3 सितंबर को समाप्त हो गया था। कांग्रेस ने असम प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई के निर्देश के बाद गठबंधन खत्म करने की घोषणा की थी। कांग्रेस ने रायजोर दल के नेतृत्व पर विपक्षी गठबंधन के दूसरे नेताओं के खिलाफ अनुचित और अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया था। दोनों दल पिछले विधानसभा चुनाव में छह दलों वाले विपक्षी गठबंधन का हिस्सा थे। उस चुनाव में कांग्रेस ने 19 और रायजोर दल ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस गठबंधन के टूटने के बाद अब अखिल गोगोई के ताजा आरोपों से दोनों दलों के बीच राजनीतिक टकराव और बढ़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें