बुधवार, 18 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बरेली में गौकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में 2 के पैर में लगी गोली बिहारः विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल के दरवाजे पर किया अंतिम संस्कार,पति समेत कई पर हत्या का आरोप जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, अमित शाह ने सुरक्षाबलों की तारीफ कर कही बड़ी बात मणिपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण हादसा, मां और दो मासूम बेटों की जिंदा जलकर मौत, पिता गंभीर कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट्ट ढेर, मस्जिद में घुसकर सुरक्षाबलों ने किया आतंक का सफाया VIP कार्यक्रम को लेकर बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन, 18 नवंबर को शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री
देश

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, अमित शाह ने सुरक्षाबलों की तारीफ कर कही बड़ी बात

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया। गृह मंत्री अमित शाह ने सेना, CRPF, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन की सराहना की।

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, अमित शाह ने सुरक्षाबलों की तारीफ कर कही बड़ी बात
Amit Shah-social media
2 मिनट में पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट को मार गिराया। इस कार्रवाई को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों की सराहना करते हुए उनकी बहादुरी और साहस की जमकर तारीफ की।

अमित शाह ने सुरक्षाबलों की कार्रवाई पर क्या कहा?

कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट के मारे जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सुरक्षाबलों की कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन में बुधवार तड़के लतीफ भट को मार गिराया गया।

अमित शाह के मुताबिक, लतीफ भट घाटी में लश्कर का आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकवादी था। इससे एक दिन पहले कुलगाम में ही उसके साथी आतंकी उमर निसार को भी ढेर किया गया था। गृह मंत्री ने ऑपरेशन में शामिल सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को सलाम करता है।

क्या है मामला

बता दें कि कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां एक मस्जिद के अंदर छिपे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट्ट को मुठभेड़ में मार गिराया गया। सुरक्षाबलों और आतंकी के बीच काफी देर तक मुठभेड़ चली। इस दौरान मस्जिद के अंदर कार्रवाई की गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि धार्मिक स्थल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान लतीफ भट्ट से कई बार आत्मसमर्पण करने की अपील की थी। जवानों ने उसे समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आतंकी मारा गया।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें