मणिपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण हादसा, मां और दो मासूम बेटों की जिंदा जलकर मौत, पिता गंभीर
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मंगलवार शाम एलपीजी सिलेंडर फटने से घर में भीषण आग लग गई। हादसे में 37 वर्षीय महिला रंजना और उनके दो नाबालिग बेटों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि पति नरेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए।
मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एलपीजी सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। घर में अचानक सिलेंडर विस्फोट होने से एक महिला और उसके दो नाबालिग बेटों की दर्दनाक मौत हो गई। धमाका इतना भीषण था कि परिवार के सदस्यों को संभलने या बचने तक का मौका नहीं मिला। इस हादसे में तीन लोगों की जान जाने से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है।
सिलेंडर विस्फोट से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
पुलिस के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नामबोल मैबल चिंगिंग माखा लीकाई इलाके में हुआ। मंगलवार शाम करीब 7:15 बजे एक घर में अचानक एलपीजी सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि घर में मौजूद महिला और उसके दो नाबालिग बेटों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मां और उसके दोनों बच्चों की मौत से इलाके में शोक की लहर है।
धमाके के बाद घर में लगी भीषण आग, मां और दो बेटों की मौत
पुलिस के मुताबिक, सिलेंडर में विस्फोट के बाद घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से रंजना (37) और उनके दो बेटे पिबारेल (14) और पोइरिंगनबा (7) की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, रंजना के पति नरेंद्र (37) गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने बताया कि देर रात तलाशी के दौरान महिला और उसके दोनों बच्चों के जले हुए अवशेष बरामद किए गए। इस हृदयविदारक घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






