शनिवार, 28 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें लखनऊ: 33% महिला आरक्षण का मायावती ने किया स्वागत, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटे की उठाई मांग Women Reservation:'नारी शक्ति से किया वादा हर हाल में निभाएंगे', महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश Mumbai Crime: घाटकोपर स्टेशन के शौचालय में 60 वर्षीय महिला से दरिंदगी, CCTV से पकड़ा गया आरोपी NDA में शामिल होने की चर्चा के बीच शरद पवार गुट की बड़ी मांग, सुप्रिया सुले के लिए केंद्रीय मंत्री पद पर नजर Srinagar Weather: कश्मीर में बढ़ी ठंड, घने कोहरे की चादर में लिपटी डल झील, खूबसूरत नजारे देखने पहुंचे पर्यटक Madurai News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात, कार्तिगई दीपम को लेकर बढ़ी सुरक्षा
राज्य

यूपी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 जारी, 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने का मौका

उत्तर प्रदेश में 17 नवंबर को सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी। मतदाता 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, कटवाने और विवरण में सुधार के लिए दावा-आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। SIR में नाम छूटने पर Form-6 से आवेदन करने का मौका मिलेगा।

यूपी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2026 जारी, 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने का मौका
यूपी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट- फोटोःसोशल मीडिया
3 मिनट में पढ़ें

लखनऊः चुनाव आयोग आज प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी करेगा. CEO नवदीप रिणवा लिस्ट जारी करेंगे. इसके साथ ही वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, कटवाने और सुधार कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. आज यानी 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता अपना दावा और आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. ड्राफ्ट लिस्ट में अपना नाम आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.

किसी वैध वोटर का नाम लिस्ट में नहीं तो वह नाम जुड़वा सकते हैं?

चुनाव आयोग के मुताबिक ड्राफ्ट लिस्ट आने के बाद 16 दिसंबर तक यानि करीब एक महीने तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी. अगर किसी वैध वोटर का नाम लिस्ट में नहीं है, तो वह नाम जुड़वा सकते हैं. नाम, पता या किसी और जानकारी में गलती है तो सुधार भी करा सकते हैं. अगर किसी अपात्र व्यक्ति का नाम लिस्ट में है, तो उसके खिलाफ भी आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है. सभी आवेदनों की जांच के बाद निर्वाचन अधिकारी उनका निस्तारण करेंगे.

SIR में नाम कटा तो भी भर सकेंगे Form-6

SIR-2026 के दौरान जिन लोगों का नाम वोटर लिस्ट से छूट गया है, उनके लिए भी राहत है. ऐसे वोटर दोबारा Form-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं.  मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक, सिर्फ इस आधार पर कि किसी ने दोबारा Form-6 भरा है, उसके खिलाफ जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत कार्रवाई नहीं होगी. लेकिन शर्त ये है कि आवेदक का नाम किसी दूसरी विधानसभा या संसदीय क्षेत्र की लिस्ट में पहले से दर्ज नहीं होना चाहिए. Form-6 में दी गई जानकारी सही होनी चाहिए.

पहली बार वोट देने वालों के लिए मौका

जिन युवाओं की उम्र 1 जनवरी 2027 को 18 साल या उससे ज्यादा हो जाएगी, वे भी Form-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं. अपना नाम voters.eci.gov.in पर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा अपने BLO या निर्वाचन कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं.

4 जनवरी को आएगी फाइनल लिस्ट

दावे-आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक पूरा किया जाएगा. इसके बाद 4 जनवरी 2027 को यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी. इसलिए आज ही अपना नाम जरूर चेक करें. अगर नाम छूट गया है तो 16 दिसंबर से पहले आवेदन कर दें.

महत्वपूर्ण तारीखें -

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट: 17 नवंबर 2026

दावे-आपत्ति की आखिरी तारीख: 16 दिसंबर 2026

निस्तारण: 28 दिसंबर 2026 तक

फाइनल लिस्ट: 4 जनवरी 2027अर्हता तिथि: 1 जनवरी 2027....

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें