गुरुवार, 26 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Pune News: कोर्ट परिसर के बाहर हमलावरों का आतंक, फायरिंग में एक शख्स घायल गुरुग्राम: एक कश पड़ेगा भारी, सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट पीने पर लगेगा 200 रुपये का जुर्माना Delhi riot case: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत पर सुनवाई से इनकार Marriage Fraud Case: 15 शादियां करने वाला शातिर गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो से महिलाओं को करता था ब्लैकमेल वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में ठोके 204 रन, बनाए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड Gold-Silver Price Crash: ऐसा क्या हुआ कि सोना 2% और चांदी 5% टूट गई? जानिए बाजार का अगला बड़ा संकेत!
खेल-खिलाड़ी

2027 की टी20 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट, अमेरिका या कनाडा में भिड़ सकते हैं भारत-वेस्टइंडीज

भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई 2027 के वेस्टइंडीज दौरे पर पांच में से दो टी20 मैच अमेरिका या कनाडा में खेल सकती है। क्रिकेट वेस्टइंडीज उत्तर अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने की योजना बना रहा है।

2027 की टी20 सीरीज को लेकर बड़ा अपडेट, अमेरिका या कनाडा में भिड़ सकते हैं भारत-वेस्टइंडीज
2027 की टी20 सीरीज
2 मिनट में पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले अमेरिका या कनाडा में खेल सकती है। क्रिकेट वेस्टइंडीज उत्तर अमेरिका में क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ाने की रणनीति के तहत भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों में से दो का आयोजन इस क्षेत्र में कराने पर विचार कर रहा है।

ऑल-फॉर्मेट सीरीज हो सकती है दोनों टीमों के बीच

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई 2027 में दोनों टीमों के बीच ऑल-फॉर्मेट सीरीज हो सकती है, जिसमें दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच शामिल होने की संभावना है। हालांकि दोनों बोर्ड ने अभी कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

वॉशिंगटन डीसी और टोरंटो प्रमुख विकल्प

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर अमेरिका में होने वाले दोनों टी20 मैच एक ही वेन्यू पर खेले जा सकते हैं। इसके लिए अमेरिका का वॉशिंगटन डीसी और कनाडा का टोरंटो प्रमुख विकल्प हैं। कैलिफोर्निया के पोमोना और फ्लोरिडा के लॉडरहिल को भी संभावित वेन्यू की सूची में रखा गया है।

पोमोना में 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के क्रिकेट मुकाबले होने हैं, जबकि लॉडरहिल का ब्रॉवर्ड काउंटी स्टेडियम पिछले एक दशक से वेस्टइंडीज के कई मैचों की मेजबानी करता रहा है।

भविष्य में ओकलैंड कोलिजियम और वैंकूवर में भी मुकाबले कराने पर विचार हो सकता है। ओकलैंड में पिछले दो सीजन से मेजर लीग क्रिकेट के मैच खेले जा रहे हैं।

अमेरिका में नहीं होंगे टेस्ट मैच

बोर्ड फिलहाल उत्तर अमेरिका में कोई टेस्ट मैच कराने की योजना नहीं बना रहा। उसका फोकस सफेद गेंद के क्रिकेट, खासकर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों पर है। 2028 में इंग्लैंड दौरे पर वेस्टइंडीज लॉर्ड्स में टेस्ट खेल सकती है, जो उसके पहले टेस्ट (जून 1928) के 100 साल पूरे होने का मौका होगा।

चेयरमैन बोले- यह हमारी रणनीति का अहम हिस्सा

क्रिकेट वेस्टइंडीज के चेयरमैन किशोर शैलो ने उत्तर अमेरिका में विस्तार को बोर्ड की अहम रणनीति बताया। उनके मुताबिक अमेरिका में कैरेबियाई और भारतीय मूल की बड़ी आबादी है, जो क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण बाजार साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि आईसीसी के निवेश, टी20 विश्व कप और ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी से खेल को नई पहचान मिलेगी, और उम्मीद जताई कि आईसीसी भी इसमें मदद करेगा।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें