शुक्रवार, 27 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें Kerala Rain Alert: तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश से चाका जंक्शन डूबा, सड़कों पर भरा पानी, यातायात प्रभावित UPPSC New Chairman: यूपी लोक सेवा आयोग को मिला नया अध्यक्ष, IPS अधिकारी आलोक सिंह के नाम पर लगी मुहर Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी 9,680 रुपये टूटी; सोना भी हुआ सस्ता Sitapur News: बिसवां में BJP नेता पंकज गुप्ता के घर चोरी, ताला तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात ले उड़े चोर जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बढ़ी ठंड, धुंध की चादर में लिपटी डल झील, शिकारा की सैर का लुत्फ उठा रहे पर्यटक Constitution Day 2026: लखनऊ में खरगे की अगुवाई में निकलेगा ‘संविधान रक्षा’ मार्च, भाजपा को घेरने की तैयारी
खेल-खिलाड़ी

MS धोनी ने IPL को कहा अलविदा! फिर चुपचाप लिया संन्यास का फैसला, फैंस हुए भावुक

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास की खबर ने क्रिकेट फैंस को भावुक कर दिया है। अपने शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले धोनी ने एक बार फिर बिना किसी बड़े ऐलान के क्रिकेट को अलविदा कह दिया। जिस तरह उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, उसी अंदाज में आईपीएल का सफर भी खत्म होने की खबर सामने आई है।

MS धोनी ने IPL को कहा अलविदा! फिर चुपचाप लिया संन्यास का फैसला, फैंस हुए भावुक
3 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने फैसले को लेकर चर्चा में हैं। मैदान पर अपनी शांत कप्तानी और चौंकाने वाले फैसलों के लिए मशहूर धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की खबर ने उनके करोड़ों प्रशंसकों को भावुक कर दिया है। धोनी का क्रिकेट करियर हमेशा से ही अपने अलग अंदाज के लिए जाना जाता रहा है। चाहे टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला हो या वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी से हटना, उन्होंने कई बार ऐसे फैसले लिए, जिनकी उम्मीद किसी को नहीं थी। अगस्त 2020 में भी धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया था। अब आईपीएल से उनके संन्यास की खबर ने एक बार फिर पुराने दिनों की यादें ताजा कर दी हैं।

हर सीजन उठता था संन्यास का सवाल

साल 2020 के बाद से लगभग हर आईपीएल सीजन में एक सवाल लगातार चर्चा में रहा—क्या यह धोनी का आखिरी आईपीएल होगा? चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों के दौरान फैंस उनकी बल्लेबाजी और कप्तानी का इंतजार करते थे। वहीं, सीजन खत्म होने के बाद उनके संन्यास को लेकर अटकलें तेज हो जाती थीं।लेकिन धोनी ने कभी इन चर्चाओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। वह अपने खेल पर ध्यान देते रहे और अपने भविष्य को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कहते थे।

जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंपने का अंदाज

धोनी की कप्तानी की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक रही है सही समय पर जिम्मेदारी सौंपना। उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली को नेतृत्व का मौका दिया था। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी थी। उनके फैसलों में अक्सर भविष्य की तैयारी और टीम को आगे बढ़ाने की सोच दिखाई देती रही है।

धोनी के जाने से खाली होगी एक जगह

महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के एक यादगार अध्याय का नाम हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का टी-20 विश्व कप, 2011 का वनडे विश्व कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स को कई बार चैंपियन बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। धोनी ने अपने करियर में कई ऐसे पल दिए, जिन्हें क्रिकेट प्रशंसक लंबे समय तक याद रखेंगे। मैदान पर उनका शांत चेहरा, आखिरी ओवरों में मैच जिताने की क्षमता औरहेलीकॉप्टर शॉट उनकी पहचान बन चुके हैं। उनके संन्यास की खबर के साथ ही फैंस के मन में एक ही सवाल है कि माही थोड़ा और रूक सकते थे।   

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें