मंगलवार, 17 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें त्योहारों के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए बरेली-पाटलिपुत्र अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिल्ली में मकान की छत ढही, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत; चार घायल यूपी विधान परिषद के नए प्रमुख सचिव बने रामानंद चंद, जानें वेतन और नियुक्ति की शर्तें अयोध्या हादसे में BJP विधायक चंद्रभानु पासवान घायल, लखनऊ रेफर उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत हिट एंड रन: 700 मीटर तक मौत से जूझता रहा युवक, सड़क पर घसीटती रही स्कॉर्पियो, बरेली में खौफनाक हादसा
बरेली

बरेली में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पेवर ब्लॉक पार्किंग का लोकार्पण

बरेली छावनी परिषद की सीईओ डॉ. तनु जैन और महापौर डॉ. उमेश गौतम ने सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज के सामने पेवर ब्लॉक पार्किंग का लोकार्पण किया। इससे अभिभावकों और विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी।

बरेली में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पेवर ब्लॉक पार्किंग का लोकार्पण
पेवर ब्लॉक पार्किंग का लोकार्पण करतीं बरेली छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. तनु जैन और महापौर डॉ. उमेश गौतम
1 मिनट में पढ़ें

बरेली। बरेली छावनी परिषद की मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. तनु जैन और महापौर डॉ. उमेश गौतम ने संयुक्त रूप से सेंट मारिया गोरेटी इंटर कॉलेज के सामने नवनिर्मित पेवर ब्लॉक पार्किंग का लोकार्पण किया।

बढ़ेगी विद्यार्थियों की सुरक्षा

इस अवसर पर डॉ. तनु जैन ने बताया कि, पार्किंग बनने से बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने आने वाले अभिभावकों, छात्र-छात्राओं के परिवहन में लगे वाहन चालकों तथा स्थानीय नागरिकों को वाहन खड़े करने के लिए सुविधाजनक और व्यवस्थित स्थान मिलेगा।

इससे विद्यालय के सामने अव्यवस्थित पार्किंग कम होगी, आवागमन सुगम बनेगा और विद्यार्थियों की सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा।

विश्राम के लिए भी सुविधाजनक होगा ये स्थान

उन्होंने बताया कि यह विकसित स्थल धार्मिक यात्राओं के दौरान कांवड़ यात्रियों और अन्य श्रद्धालुओं के ठहराव एवं विश्राम के लिए भी स्वच्छ, सुविधाजनक और गरिमापूर्ण स्थान के रूप में उपयोगी साबित होगा।

बरेली छावनी परिषद का यह प्रयास जनसुविधाओं के विस्तार और सार्वजनिक स्थलों के बेहतर उपयोग की दिशा में एक सार्थक पहल है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें