बुधवार, 18 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बरेली में गौकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में 2 के पैर में लगी गोली बिहारः विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल के दरवाजे पर किया अंतिम संस्कार,पति समेत कई पर हत्या का आरोप जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, अमित शाह ने सुरक्षाबलों की तारीफ कर कही बड़ी बात मणिपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण हादसा, मां और दो मासूम बेटों की जिंदा जलकर मौत, पिता गंभीर कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट्ट ढेर, मस्जिद में घुसकर सुरक्षाबलों ने किया आतंक का सफाया VIP कार्यक्रम को लेकर बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन, 18 नवंबर को शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री
देश

दिल्ली में मकान की छत ढही, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत; चार घायल

दिल्लीः विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर में पुराने मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबकर 3 साल की बच्ची और 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं।

दिल्ली में मकान की छत ढही, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत; चार घायल
Delhi House Collapse-फोटोः सोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

दिल्ली के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर इलाके में एक पुराने मकान की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मलबे के नीचे दबकर 3 साल की मासूम बच्ची और 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। मलबे में फंसे सभी छह लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है।

सुबह 10:09 बजे मिली हादसे की सूचना

पुलिस के मुताबिक, विवेक विहार थाने में सुबह करीब 10:09 बजे पीसीआर कॉल आई थी। इसमें ज्वाला नगर की गली नंबर-6 में एक मकान ढहने और कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दमकल विभाग के साथ बचाव कार्य शुरू किया।

किराए पर रहता था मजदूर परिवार

हादसे का शिकार हुआ मकान ग्राउंड प्लस दो मंजिला था और इसका मालिक सुरेंद्र सिंह बताया जा रहा है। इमारत में मजदूरी करने वाले परिवार किराए पर रहते थे। मलबे में फंसे छह लोगों को कैट्स एम्बुलेंस और प्रशासन की मदद से बाहर निकालकर हेडगेवार अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने खुशबू (3) और पिंटू (30) को मृत घोषित कर दिया। चार अन्य घायलों का उपचार जारी है।

रेलवे ट्रैक के कंपन से कमजोर हुआ मकान?

डीएम अजय कुमार के अनुसार, मकान के पास रेलवे ट्रैक होने के कारण इमारत में कंपन होता था। समय पर मरम्मत नहीं होने से मकान की हालत कमजोर हो गई थी। इसी वजह से छत का एक हिस्सा अचानक ढह गया। उन्होंने बताया कि मकान में एक ही परिवार के सात लोग किराए पर रहते थे। एमसीडी और पुलिस हादसे की जांच कर रही हैं।

मृतकों और घायलों की पहचान

मृतक:

  • खुशबू (3 वर्ष)
  • पिंटू (30 वर्ष)

घायल:

  • लड्डू उर्फ देवांश (27 वर्ष)
  • विकेश (35 वर्ष)
  • आकाश (25 वर्ष)
  • दिलीप उर्फ डिम्पा (22 वर्ष)
विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें