मंगलवार, 17 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें VIP कार्यक्रम को लेकर बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन, 18 नवंबर को शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री त्योहारों के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए बरेली-पाटलिपुत्र अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिल्ली में मकान की छत ढही, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत; चार घायल यूपी विधान परिषद के नए प्रमुख सचिव बने रामानंद चंद, जानें वेतन और नियुक्ति की शर्तें अयोध्या हादसे में BJP विधायक चंद्रभानु पासवान घायल, लखनऊ रेफर उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत
बरेली

बरेली की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी राजपा (सत्य): शेर सिंह राणा

बरेली में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) की जिला कार्यकर्ता महासभा में राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और अभी से सक्रिय होने की अपील की।

बरेली की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी राजपा (सत्य): शेर सिंह राणा
जिला कार्यकर्ता महासभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा
2 मिनट में पढ़ें

बरेली। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) की जिला स्तरीय कार्यकर्ता महासभा साईं रक्षा धाम में आयोजित हुई। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इसमें शिरकत की। मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा।

'जनता को सशक्त विकल्प की जरूरत'

राणा ने कहा कि जनता अब परंपरागत राजनीति से थक चुकी है और उसे एक सशक्त विकल्प की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बरेली की सभी विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी करने का आग्रह किया। साथ ही संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति के अनुरूप अभी से सक्रिय होने पर जोर दिया।

पार्टी के दायरा बढ़ाने पर हुई चर्चा

बैठक में जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर राष्ट्रीय संयोजक के विचारों और रणनीति को अपना समर्थन दिया। इसके अलावा जिले में संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ करने, नए सदस्य जोड़ने और पार्टी का दायरा बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

इस महासभा के जरिए पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों के संकेत दिए। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से आपसी तालमेल बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की गई।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें