मंगलवार, 17 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें VIP कार्यक्रम को लेकर बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन, 18 नवंबर को शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री त्योहारों के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए बरेली-पाटलिपुत्र अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिल्ली में मकान की छत ढही, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत; चार घायल यूपी विधान परिषद के नए प्रमुख सचिव बने रामानंद चंद, जानें वेतन और नियुक्ति की शर्तें अयोध्या हादसे में BJP विधायक चंद्रभानु पासवान घायल, लखनऊ रेफर उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत
बरेली

एस्ट्रोन एफसी और यूथ के बीच कल होगा खिताबी मुकाबला

बरेली में स्वर्गीय गिरीश चंद्र भट्ट फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन 14 मैच खेले गए। सेमीफाइनल में एस्ट्रोन एफसी ने पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से और यूथ ने 3-0 से जीत दर्ज की। फाइनल 16 नवंबर को एनएमसी मैदान पर होगा।

एस्ट्रोन एफसी और यूथ के बीच कल होगा खिताबी मुकाबला
गिरीश चंद्र भट्ट फुटबॉल टूर्नामेंट
2 मिनट में पढ़ें

गिरीश चंद्र भट्ट फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन खेले गए 14 मैच

सेमीफाइनल में पेनल्टी शूटआउट तक खिंचा रोमांच

बरेली। स्वर्गीय गिरीश चंद्र भट्ट फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन मैदान पर खिलाड़ियों का दमदार खेल देखने को मिला। पूरे दिन में कुल 14 मैच खेले गए, जिनमें दोनों सेमीफाइनल बेहद रोमांचक रहे। इन जीतों के साथ एस्ट्रोन एफसी और यूथ की टीम ने फाइनल में जगह बना ली।

पहले सेमीफाइनल में जिला फुटबॉल संघ पीलीभीत और एस्ट्रोन एफसी आमने-सामने थे। निर्धारित समय में कड़े संघर्ष के बाद स्कोर बराबर रहा। फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ, जहां एस्ट्रोन एफसी ने 2-1 से बाजी मारकर फाइनल का टिकट कटाया।

दूसरे सेमीफाइनल में पीलीभीत की टीम का सामना यूथ से हुआ। यूथ ने शानदार खेल दिखाते हुए 3-0 की आसान जीत दर्ज की और खिताबी मुकाबले में पहुंच गई।

टूर्नामेंट का फाइनल 16 नवंबर को दोपहर दो बजे एनएमसी मैदान पर एस्ट्रोन एफसी और यूथ के बीच खेला जाएगा। खेल प्रेमियों में फाइनल को लेकर खासा उत्साह है।

मैचों में रेफरी की भूमिका मानवेन्द्र, चंद्र यादव, प्रतीक और महिमा ने निभाई। आयोजन समिति में विक्रम सिंह नेगी, सुमित यादव, राजेश रावत और अविनाश शर्मा शामिल रहे। आयोजन में राजकुमार, प्रेमा, गोविंद बोरा, दीप तिवारी, राजेश, कौशल पाल, सुनील पाल, रमेश, सोनू और ठाकुर का भी सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों और खेल प्रेमियों का आभार जताया।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें