सोमवार, 16 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें हिट एंड रन: 700 मीटर तक मौत से जूझता रहा युवक, सड़क पर घसीटती रही स्कॉर्पियो, बरेली में खौफनाक हादसा बरेली में चीनी मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने किया हवन-पूजन श्रीनगर: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के दो आतंकियों का खात्मा बरेली: घर-घर पहुंचेगी स्व-गणना की जानकारी, जिलाधिकारी ने प्रचार वैन को किया रवाना Azam Khan News: आजम खान को आज मिलेगी राहत या जाना होगा जेल? हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई Bahraich News: मासूम रागिनी की जान लेने वाला तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया, गांव में लौटी राहत
बरेली

MBA के छात्रों ने किया इफको आंवला का भ्रमण नैनो उर्वरक और जीरो वेस्टेज नीति से हुए रूबरू

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के MBA प्रथम बैच के छात्रों ने इफको आंवला का एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण किया। उन्हें नैनो उर्वरक, CSR, जीरो वेस्टेज नीति और रीसाइक्लिंग की जानकारी दी गई।

MBA के छात्रों ने किया इफको आंवला का भ्रमण नैनो उर्वरक और जीरो वेस्टेज नीति से हुए रूबरू
MBA के छात्रों ने किया इफको आंवला का भ्रमण
2 मिनट में पढ़ें

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के एमबीए प्रथम बैच के विद्यार्थियों ने सोमवार को इफको (IFFCO) आंवला इकाई का एक दिवसीय शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को कॉर्पोरेट कार्यप्रणाली, आधुनिक उत्पादन तकनीक और पर्यावरण प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी देना था। विभागाध्यक्ष एवं डीन डॉ. त्रिलोचन शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ ये भ्रमण काफी सफल रहा।

प्लांट के संचालन की जानकारी दी

भ्रमण के दौरान इफको के एचआर मैनेजर आनंद रतूड़ी और एचआर एग्जीक्यूटिव रजत यादव ने छात्रों को प्लांट के संचालन की जानकारी दी।

उन्होंने नैनो उर्वरकों के महत्व और गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि, ये पारंपरिक रासायनिक उर्वरकों से किस तरह अलग हैं। साथ ही यह भी समझाया कि, ये उर्वरक किसानों की पैदावार बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मददगार साबित हो रहे हैं।

जीरो वेस्टेज नीति से नहीं होती संसाधनों की बर्बादी

इसके अलावा विशेषज्ञों ने इफको की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्लांट में जीरो वेस्टेज नीति के तहत पानी या अन्य संसाधनों की बर्बादी नहीं होती, जबकि उन्नत रीसाइक्लिंग प्रक्रिया से प्लास्टिक कचरे को भी पर्यावरण में जाने से रोका जा रहा है।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय मीडिया सेल ने बताया कि, बरेली छात्रों के मार्गदर्शन के लिए विभाग की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की कोऑर्डिनेटर डॉ. भावना सक्सेना, सदस्य डॉ. नम्रता यादव दास और एडमिनिस्ट्रेटिव कोऑर्डिनेटर डॉ. हरीश भट्ट मौजूद रहे।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें