त्योहारों के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए बरेली-पाटलिपुत्र अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
दीपावली और छठ महापर्व के बाद घर से लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बरेली से पाटलिपुत्र (पटना) के बीच अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
बरेली। दीपावली और छठ महापर्व के बाद घर से लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बरेली से पाटलिपुत्र (पटना) के बीच अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04324 बरेली-पाटलिपुत्र स्पेशल मंगलवार, 17 नवंबर को रात 11 बजे बरेली जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन शाम 3:50 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।
रेलवे के मुताबिक, ट्रेन रात 12:32 बजे शाहजहांपुर, तड़के 3 बजे सीतापुर और सुबह 5:45 बजे गोंडा पहुंचेगी। इसके बाद सुबह 7:17 बजे बस्ती और 9:15 बजे गोरखपुर से होकर गुजरेगी। ट्रेन सुबह 11:17 बजे सीवान, दोपहर 1 बजे छपरा और 2:02 बजे दिघवारा पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा दो एसएलआर कोच भी होंगे। इस तरह ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे। रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन केवल 17 नवंबर को एक तरफ से संचालित की जाएगी।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






