अयोध्या हादसे में BJP विधायक चंद्रभानु पासवान घायल, लखनऊ रेफर
अयोध्या के मिल्कीपुर से BJP विधायक चंद्रभानु पासवान सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. विधायक के सिर और पैर में चोट आई है। फिलहाल उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है. अभी उनकी स्थिति में सुधार है.
लखनऊः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मिल्कीपुर से BJP विधायक चंद्रभानु पासवान सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. यह हादसा सोमवार रात को रानी बाजार में भंवहा क्रॉसिंग के पास हुआ है. जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी SUV को जोरदार टक्कर मार दी है. हादसे में विधायक के सिर और पैर में चोट लगी है. उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है.
जा रहे थे भारतकुंड महोत्सव में शामिल
सूत्रों के अनुसार हादसा सोमवार रात करीब 8:30 बजे का बताया गया है. विधायक चंद्रभानु पासवान भारतकुंड महोत्सव में शामिल होन जा रहे थे. जब वह अपने लोगों के साथ मसौधा के ओर जा रहे थे तभी प्रभात नगर की तरफ से शाहगंज जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी. इस दौरान उनकी गाड़ी का कुछ हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. साथ ही विधायक के सिर और पैर में चोट आई. हालांकि, उनके साथ जा रहे तीन पुलिसकर्मी सुरक्षित बच गए हैं.
लखनऊ किया गया रेफर
हादसे के बाद विधायक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उनके सिर की चोट पर टांके लगाए. साथ ही विधायक का CT स्कैन कराया गया. जिसकी रिपोर्ट सामान्य आई है. हालांकि बेहतर चिकित्सकीय परामर्श के लिए विधायक को लखनऊ रेफर किया गया है. वह उनकी स्थिति सही है.
पुलिस ने ट्रेलर चालक को पकड़ा
हादसे के बाद पुलिस ट्रेलर चालक को पकड़ लिया है. इतना ही नहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है.
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






