दिल्ली-NCR में प्रदूषण से राहत, 300 के नीचे पहुंचा AQI
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। यहां AQI 300 के नीचे बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का AQI 400 के पार पहुंच गया था
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। यहां AQI 300 के नीचे बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का AQI 400 के पार पहुंच गया था, जिसके चलते लोगों को जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ रहा था। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान बारिश की संभावना जताई है।
ऐसे में अगर दिल्ली और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश होती है, तो प्रदूषण के स्तर में और गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को खराब हवा से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसा है कि सोमवार को भी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में AQI 300 से नीचे दर्ज किया गया था।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






