बुधवार, 18 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें बरेली में गौकशी की तैयारी कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में 2 के पैर में लगी गोली बिहारः विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल के दरवाजे पर किया अंतिम संस्कार,पति समेत कई पर हत्या का आरोप जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, अमित शाह ने सुरक्षाबलों की तारीफ कर कही बड़ी बात मणिपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण हादसा, मां और दो मासूम बेटों की जिंदा जलकर मौत, पिता गंभीर कुलगाम में लश्कर कमांडर लतीफ भट्ट ढेर, मस्जिद में घुसकर सुरक्षाबलों ने किया आतंक का सफाया VIP कार्यक्रम को लेकर बरेली में ट्रैफिक डायवर्जन, 18 नवंबर को शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री
उत्तराखंड

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। गुलार बाजार के पास यात्रियों से भरी बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत
उत्तराखंड बस हादसा-फोटोःसोशल मीडिया
2 मिनट में पढ़ें

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल जिले से मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां गुलार बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

गुलार बाजार के पास हुआ दर्दनाक हादसा

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मंगलवार सुबह टिहरी गढ़वाल जिले के गुलार बाजार के नजदीक हुआ। बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खाई में गिर गई। बस जिस ऊंचाई से नीचे गिरी, वहां तक पहुंचना भी बचाव दल के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू कराया।

एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं

जिला प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही ब्यासी और ढालवाला से एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। दोनों टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गहरी खाई में गिरी बस तक पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि की जानकारी सामने आई है। वहीं, बचाव अभियान अभी जारी है। ऐसे में मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने का इंतजार है। प्रशासन की टीमें घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में जुटी हैं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रशासन की प्राथमिकता खाई में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों को अस्पताल पहुंचाना है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें