सोमवार, 16 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें हिट एंड रन: 700 मीटर तक मौत से जूझता रहा युवक, सड़क पर घसीटती रही स्कॉर्पियो, बरेली में खौफनाक हादसा बरेली में चीनी मिल के पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने किया हवन-पूजन श्रीनगर: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के दो आतंकियों का खात्मा बरेली: घर-घर पहुंचेगी स्व-गणना की जानकारी, जिलाधिकारी ने प्रचार वैन को किया रवाना Azam Khan News: आजम खान को आज मिलेगी राहत या जाना होगा जेल? हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई Bahraich News: मासूम रागिनी की जान लेने वाला तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया, गांव में लौटी राहत
बरेली

IVRI में 17 से 19 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय पशु चिकित्सा परजीवी विज्ञान कांग्रेस

आईसीएआर-आईवीआरआई इज्जतनगर में 17 से 19 नवंबर तक राष्ट्रीय पशु चिकित्सा परजीवी विज्ञान कांग्रेस होगी। 23 राज्यों से करीब 225 वैज्ञानिक शामिल होंगे, 'वन हेल्थ' रहेगा प्रमुख विषय।

IVRI में 17 से 19 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय पशु चिकित्सा परजीवी विज्ञान कांग्रेस
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर बरेली
3 मिनट में पढ़ें

देश के 23 राज्यों से लगभग 225 वैज्ञानिक, शिक्षाविद और शोधकर्ता होंगे शामिल

बरेली।  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईवीआरआई), इज्जतनगर का परजीवी विज्ञान विभाग 17 से 19 नवंबर, 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय पशु चिकित्सा परजीवी विज्ञान कांग्रेस आयोजित करेगा। इस राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक सम्मेलन में लगभग 23 राज्यों से करीब 225 वैज्ञानिक, पशु चिकित्सा परजीवी विशेषज्ञ, शिक्षाविद, शोधकर्ता, उद्योग प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित हितधारक हिस्सा ले सकते हैं।

इस कांग्रेस में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्व उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) एवं पूर्व कुलपति, पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान (DUVASU), मथुरा, डॉ. के.एम.एल. पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, डॉ. राजेश कटोच, पूर्व अधिष्ठाता, शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (SKUAST), जम्मू विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

प्रतिष्ठित विशेषज्ञ देंगे व्याख्यान

कांग्रेस के वैज्ञानिक कार्यक्रम के अंतर्गत देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों द्वारा 14 मुख्य व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त चार विशेष वैज्ञानिक सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें लगभग 215 मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुतियों के माध्यम से वैज्ञानिकों और युवा शोधकर्ताओं को अपने अनुसंधान कार्यों एवं नवीन उपलब्धियों को साझा करने का अवसर मिलेगा।

सम्मेलन में उद्योग, शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों तथा किसानों के बीच समन्वय को मजबूत करने, सहयोगात्मक अनुसंधान को प्रोत्साहित करने, तकनीकी हस्तांतरण को बढ़ावा देने तथा पशुधन स्वास्थ्य एवं उत्पादकता में सुधार के लिए व्यावहारिक समाधान विकसित करने पर विशेष चर्चा होगी।

वन हेल्थ (एक स्वास्थ्य) दृष्टिकोण' है कांग्रेस का प्रमुख विषय

इस वर्ष की कांग्रेस का एक प्रमुख विषय 'वन हेल्थ (एक स्वास्थ्य) दृष्टिकोण' होगा, जिसमें मानव, पशु, वन्यजीव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के पारस्परिक संबंधों को रेखांकित किया जाएगा। इस विषय के अंतर्गत परजीवी रोगों एवं उभरते हुए जूनोटिक (पशुजन्य) रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए एकीकृत निगरानी प्रणाली, अनुसंधान तथा विभिन्न क्षेत्रों के बीच समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण परजीवी विज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों का सम्मान एवं अभिनंदन होगा। यह सम्मान पशु चिकित्सा परजीवी विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पित सेवाओं तथा अनुसंधान, शिक्षा एवं संस्थागत विकास में उनकी अग्रणी भूमिका के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से किया जाएगा। इस अवसर पर उनके उल्लेखनीय कार्यों एवं उपलब्धियों को याद करते हुए भावी पीढ़ी के वैज्ञानिकों को उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

ये है कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

इस राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रमुख उद्देश्य पशु चिकित्सा परजीवी विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम वैज्ञानिक ज्ञान एवं अनुसंधान उपलब्धियों का आदान-प्रदान करना, वैज्ञानिकों के बीच आपसी सहयोग एवं नेटवर्किंग को बढ़ावा देना तथा अनुसंधान संस्थानों, विश्वविद्यालयों, उद्योगों एवं किसानों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना है। साथ ही, सम्मेलन में होने वाले विचार-विमर्श से पशुधन के सतत विकास, पशु स्वास्थ्य संरक्षण एवं उत्पादकता में वृद्धि के लिए भविष्य की अनुसंधान प्राथमिकताओं, नवाचारों एवं नीतिगत पहल को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें