मंगलवार, 17 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें त्योहारों के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए बरेली-पाटलिपुत्र अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिल्ली में मकान की छत ढही, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत; चार घायल यूपी विधान परिषद के नए प्रमुख सचिव बने रामानंद चंद, जानें वेतन और नियुक्ति की शर्तें अयोध्या हादसे में BJP विधायक चंद्रभानु पासवान घायल, लखनऊ रेफर उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 8 की मौत हिट एंड रन: 700 मीटर तक मौत से जूझता रहा युवक, सड़क पर घसीटती रही स्कॉर्पियो, बरेली में खौफनाक हादसा
लाइफ स्टाइल

रेड बुल की मुश्किलें बढ़ीं, Energy drinks बताने के लिए देने होंगे वैज्ञानिक सबूत

रतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सोमवार को रेड बुल इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर कंपनी को अपने उत्पाद की मार्केटिंग ‘एनर्जी ड्रिंक’ के रूप में किए जाने के समर्थन में वैज्ञानिक सबूत पेश करने को कहा है।

रेड बुल की मुश्किलें बढ़ीं, Energy drinks बताने के लिए देने होंगे वैज्ञानिक सबूत
2 मिनट में पढ़ें

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सोमवार को रेड बुल इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर कंपनी को अपने उत्पाद की मार्केटिंग ‘एनर्जी ड्रिंक’ के रूप में किए जाने के समर्थन में वैज्ञानिक सबूत पेश करने को कहा है। रेड बुल को सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है। कारण बताओ नोटिस में एफएसएसएआई ने रेड बुल इंडिया से अपने दावों के समर्थन में विस्तृत स्पष्टीकरण देने को कहा है।

कंपनी को इसके लिए प्रासंगिक वैज्ञानिक प्रमाण और उत्पाद पर इस तरह का लेबल लगाने की अनुमति देने वाले नियामकीय प्रविधान भी प्रस्तुत करने होंगे। एफएसएसएआई ने कहा है कि रेड बुल एनर्जी ड्रिंक के घोषित ऊर्जा के स्रोत का बड़ा हिस्सा अतिरिक्त चीनी और कैफीन से प्राप्त होता है। नियामक ने कंपनी से यह भी पूछा है कि उसके उत्पाद पर ‘एनर्जी ड्रिंक’ का लेबल लगाने पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए, क्योंकि एनर्जी ड्रिंक का लेबल उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकता है।

साथ ही कंपनी से यह भी कहा गया है कि वह मौजूदा कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए। छह महीने से भी कम समय में ऐसा दूसरी बार है जब रेड बुल इंडिया एफएसएसएआई की जांच के दायरे में आई है। बताते चलें कि जून में नियामक ने कंपनी को ‘एनर्जी ड्रिंक’ का लेबल हटाने का आदेश दिया था, लेकिन कंपनी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने इस आदेश पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें