श्रीनगर: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के दो आतंकियों का खात्मा
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के लारू इलाके में सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इनमें कमांडर लतीफ भट भी शामिल बताया जा रहा है।
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। लारू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इनमें संगठन का आखिरी सक्रिय कमांडर लतीफ भट भी शामिल बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस की ओर से लतीफ भट के मारे जाने और उसके एक साथी के जिंदा पकड़े जाने की आधिकारिक पुष्टि तत्काल नहीं की गई है।
मुठभेड़ शुरू
दरअसल, कुलगाम में सीआरपीएफ की टीम पर हुए हमले के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां लगातार आतंकियों की तलाश में जुटी हुई थीं। इसी सिलसिले में सुरक्षा बलों ने लारू इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान आतंकियों से आमना-सामना होने पर मुठभेड़ शुरू हो गई।
15 सेकंड में आतंकियों ने दागीं 30 गोलियां
गौरतलब है कि 11 नवंबर 2026 को कुलगाम के अखरान गांव में मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने सीआरपीएफ की नाका पार्टी को निशाना बनाया था। आतंकियों ने महज 15 सेकंड के भीतर करीब 30 राउंड गोलियां चलाई थीं। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। हमले के बाद से ही सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश तेज कर दी थी। इलाके में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






