बरेली: घर-घर पहुंचेगी स्व-गणना की जानकारी, जिलाधिकारी ने प्रचार वैन को किया रवाना
बरेलीः कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना की प्रक्रिया, इसके महत्व तथा ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना किए जाने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
बरेलीः जनगणना-2027 के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार में स्व गणना कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा स्व-गणना प्रक्रिया में प्रतिभाग करते हुए अपनी स्व-गणना कराई गई। साथ ही कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्व-गणना कर जनगणना अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना की प्रक्रिया, इसके महत्व तथा ऑनलाइन माध्यम से स्व-गणना किए जाने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार एवं मकान से संबंधित आवश्यक जानकारियां ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इससे जनगणना प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों एवं संसाधनों के बेहतर नियोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन से अपील की कि वे जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने स्व-गणना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार वैन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया एवं इसके महत्व के बारे में जागरूक करेगी तथा अधिक से अधिक नागरिकों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही जनगणना की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सकेगा।
इस अवसर पर माननीय सदस्य विधान परिषद कुंवर महाराज सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ,संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर, अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, पूर्णिमा सिंह, सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं












