Bahraich News: मासूम रागिनी की जान लेने वाला तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया, गांव में लौटी राहत
Bahraich News: बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में छह वर्षीय बच्ची का जान लेने वाला तेंदुआ को करीब एक सप्ताह बाद वन विभाग ने पकड़ लिया है.
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक राहत भरी खबर आ रही है. दरअसल जिले में मासूम को निवाला बनाने वाला तेंदुआ को पिंजरे में कैद कर लिया गया है. जिसे देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ भी उमड़ पड़ी है. चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है.
क्या है पूरा मामला
बरगत पुरवा गांव में 6 वर्षीय मासूम बच्ची रागिनी की जान तेंदुआ ने हाल ही में जान ले ली थी. जिसके बाद से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. इसके करीब एक सप्ताह तक वन विभाग ने तेंदुआ को आखिरकार पिंजरे में फंसा ही लिया. उसके पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली हैं. लोग तेंदुआ को देखने के लिए दूर-दूर से आ भी रहे हैं.
क्या बताया वन विभाग रेंजर ने?
इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था. जिसके बाद से तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग अलग-अलग तरीके अपना रही थी. रेंजर शिव कुमार के नेतृत्व में गांव के आसपास पिंजरा लगाया गया और एक सप्ताह तक चकमा देने के बाद शनिवार देर रात तेंदुआ बकरी के शिकार के लालच में पिंजरे में कैद हो गया. फिलहाल तेंदुए को वन विभाग की टीम ं निशानगाड़ा रेंज कार्यालय पहुंचा दिया है.
उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद होगी आगे की कार्रवाई
रेंजर शिव कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि तेंदुए को पकड़ तो लिया गया है लेकिन वह नर या मादा होने और उसकी उम्र के संबंध में अभी पुष्टि नहीं हो पायी है. पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा ही इसकी जानकारी मिल सकेगी. जब उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा. फिलहाल उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं






