सोमवार, 16 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें श्रीनगर: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के दो आतंकियों का खात्मा बरेली: घर-घर पहुंचेगी स्व-गणना की जानकारी, जिलाधिकारी ने प्रचार वैन को किया रवाना Azam Khan News: आजम खान को आज मिलेगी राहत या जाना होगा जेल? हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई Bahraich News: मासूम रागिनी की जान लेने वाला तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया, गांव में लौटी राहत Kanpur Fire: राधिका अपार्टमेंट में भीषण अग्निकांड, दो की मौत,मची अफरा-तफरी Bihar Crime: छठ के पकवान जूठा करने पर मां ने पीट-पीटकर ली 4 साल की बेटी की जान!
उत्तर प्रदेश

बरेली: 28 लाख के लेनदेन में खूनी खेल, पिता के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या

बरेली के आंवला में 28 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में फार्म से घर लौट रहे पिता-पुत्र पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से 23 वर्षीय अकरम अली की मौत हो गई, जबकि उनके पिता अशरफ अली घायल हो गए।

बरेली: 28 लाख के लेनदेन में खूनी खेल, पिता के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या
Aonla पुलिस
2 मिनट में पढ़ें

बरेली: भैंसों की खरीद-फरोख्त में 28 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद खूनी रंजिश में बदल गया। फार्म से घर लौट रहे पिता-पुत्र पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में 23 वर्षीय बेटे अकरम अली की मौत हो गई, जबकि पिता गोली लगने से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

क्या है पूरा मामला

आंवला के फुटा दरवाजा स्थित घेर जाफर खां निवासी सय्यद अकरम अली खेती करते थे। उनका घर से करीब तीन किलोमीटर दूर गाय-भैंसों का फार्म है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने पिता अशरफ अली के साथ फार्म से घर लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने दोनों पर गोलियां चला दीं। अकरम के सिर और गले में गोली लगी, जबकि पिता के हाथ में गोली लगी।घायल अशरफ ने किसी तरह परिचित को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने अकरम अली को मृत घोषित कर दिया, जबकि अशरफ अली के हाथ की ड्रेसिंग कर उन्हें घर भेज दिया गया।

मौके पर पहुंचे पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,भैंसों की खरीद-फरोख्त में 28 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। गोली मारने की सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी ली और कार्रवाही शुरू कर दी।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें