सोमवार, 16 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें श्रीनगर: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के दो आतंकियों का खात्मा बरेली: घर-घर पहुंचेगी स्व-गणना की जानकारी, जिलाधिकारी ने प्रचार वैन को किया रवाना Azam Khan News: आजम खान को आज मिलेगी राहत या जाना होगा जेल? हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई Bahraich News: मासूम रागिनी की जान लेने वाला तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया, गांव में लौटी राहत Kanpur Fire: राधिका अपार्टमेंट में भीषण अग्निकांड, दो की मौत,मची अफरा-तफरी Bihar Crime: छठ के पकवान जूठा करने पर मां ने पीट-पीटकर ली 4 साल की बेटी की जान!
उत्तर प्रदेश

Kanpur Fire: राधिका अपार्टमेंट में भीषण अग्निकांड, दो की मौत,मची अफरा-तफरी

Kanpur Fire: कानपुर के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से दो की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं। दमकल और पुलिस की टीम ने करीब 20 से 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Kanpur Fire: राधिका अपार्टमेंट में भीषण अग्निकांड, दो की मौत,मची अफरा-तफरी
Kanpur Fire-social media
3 मिनट में पढ़ें

Kanpur Fire: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही देर में पूरी गली धुएं के गुबार से भर गई। इस हादसे में एक किशोर और एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, अपार्टमेंट में फंसे करीब 20 से 25 लोगों को पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बेसमेंट में रह रहे लोगों की गई जान

जानकारी के मुताबिक, अपार्टमेंट के बेसमेंट में आग लगने के बाद वहां रहने वाले लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही फीलखाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। उर्सला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (EMO) डॉ. शुभम जैन ने बताया कि आग की घटना में चार मरीज अस्पताल लाए गए थे। इनमें प्रांजल बाथम (16) और राखी (45) की मौत हो गई। वहीं, नीता और वैभव अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

संकरी गली बनी राहत कार्य में चुनौती

राधिका अपार्टमेंट तक पहुंचने वाली गली काफी संकरी है। इस वजह से दमकल कर्मियों को आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए बिल्डिंग में फंसे करीब 20 से 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गाड़ियां और सामान जलकर खाक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि आसपास का पूरा इलाका धुएं से घिर गया। अपार्टमेंट के अंदर खड़ी कई गाड़ियां और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

एसीपी कोतवाली अमित पांडे ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इस हादसे ने एक बार फिर बहुमंजिला इमारतों में अग्निशमन व्यवस्था, बेसमेंट की सुरक्षा और आपातकालीन निकासी के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें