सोमवार, 16 नवंबर 2026

ब्रेकिंग
माई नेशन की नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर बड़ी खबर एक जगह रोज़ का ई-पेपर अब वेबसाइट पर, मोबाइल पर भी आसानी से पढ़ें अपने क्षेत्र की खबर भेजने के लिए "खबर भेजें" बटन दबाएं ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें श्रीनगर: कुलगाम एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर के दो आतंकियों का खात्मा बरेली: घर-घर पहुंचेगी स्व-गणना की जानकारी, जिलाधिकारी ने प्रचार वैन को किया रवाना Azam Khan News: आजम खान को आज मिलेगी राहत या जाना होगा जेल? हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई Bahraich News: मासूम रागिनी की जान लेने वाला तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया, गांव में लौटी राहत Kanpur Fire: राधिका अपार्टमेंट में भीषण अग्निकांड, दो की मौत,मची अफरा-तफरी Bihar Crime: छठ के पकवान जूठा करने पर मां ने पीट-पीटकर ली 4 साल की बेटी की जान!
देश

बरेली बिग ब्रेकिंग-पीलीभीत बाईपास पर हिट एंड रन, चार घायल

बिहार की कार ने फीनिक्स मॉल के सामने ऑटो को मारी टक्क्रर, युवक को आधा किलोमीटर तक घसीटा

बरेली बिग ब्रेकिंग-पीलीभीत बाईपास पर हिट एंड रन, चार घायल
2 मिनट में पढ़ें

बरेली। बरेली में हिट एंड रन का बड़ा मामला सामने आया है। बिहार से बरेली रिश्तेदारी में आए परिवार की कार ने फीनिक्स मॉल के सामने एक ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो सवार युवक उछलकर कार के बोनट पर जा गिरा। कार चालक उसे आधा किलोमीटर तक घसीटकर ले गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

मामला दोपहर करीब दो बजे का है। पुलिस के मुताबिक-बिहार से रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में अपने रिश्तेदार के घर आए परिवार का चालक दोपहर में कार धुलवाने के लिए जा रहा था। फीनिक्स मॉल के ठीक सामने उसने अपनी काली स्कॉर्पियो से रोड क्रॉस कर रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में से एक युवक कार के बोनट पर जा गिरा। कार चालक उसे करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। फनसिटी के आगे चौकी के पास पहुंचकर वह कार छोड़कर भागने लगा तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

ऑटो चालक समेत सभी सवारियों को आई गंभीर चोट

ऑटो चालक समेत सभी सवारियों को गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो में चार लोग सवार थे। सभी को चोटें आई हैं। मगर जिस युवक को कार ने घसीटा उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने उसे मिनी बाईपास के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- ड्राइवर नहीं था अकेला, किसी प्रभावशाली को बचाने की कोशिश

पीलीभीत बाईपास पर हादसे के वक्त मौजूद लोगों का कहना है कि कार में उस वक्त चालक अकेला नहीं था। कार किसी प्रभावशाली इंसान की है। इसलिए कुछ लोगों को बचाने की कोशिश की जा सकती है। हालांकि बैरियर चौकी प्रभारी ने इससे इंकार किया। उन्होंने कहा कि कार केवल ड्राइवर चला रहा था। हादसे के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। ड्राइवर ने बताया कि वह रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में किसी परिवार को लेकर आया था। कार धुलवाने के लिए वॉशिंग सेंटर तलाश रहा था, तभी यह हादसा हो गया। 

विज्ञापनयहाँ आपका विज्ञापनउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पाठकों तक पहुंचें

यह खबर अपने परिवार और दोस्तों तक पहुंचाएं

अपनी खबरें इस नंबर पर भेजें: 97629 19516किसी कार्यक्रम या घटना की खबर, फोटो और वीडियो हमें व्हाट्सऐप करें।

इससे जुड़ी खबरें

खबर भेजें